सिर्फ गैस नहीं इन कारणों से भी हो सकती है बार-बार पेट फूलने की दिक्कत, जानें इनके कारण और उपाय के बारे में

अक्सर अनहेल्दी फूड या खराब जीवनशैली के कारण गैस की दिक्कत होने लगती है। हालांकि, अगर अच्छा अच्छी जीवनशैली और संतुलित आहार के बाद भी पेट फूलने की शिकायत रहती है, तो यह कोई अंदरूनी बीमारी हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : June 20, 2022 5:31 PM IST

आजकल की व्यस्त कार्यशैली और बिगड़ते लाइफस्टाइल के कारण लोगों को कोई न कोई स्वास्थ्य समस्याएं रहने लगी हैं। काम के बढ़ते प्रेशर के कारण लोगों के पास समय कम होता है और वे अक्सर बाहर ही खाना खा लेते हैं। बाहर का खाना अक्सर ज्यादा ऑयली और अनहेल्दी तरीके से बनाया जाता है, जो शरीर में जाकर कई तरह के नुकसान पहुंचाता है। बाहर का खाना खाने से लोगों को अक्सर पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं, जिसके कारण उनका पेट फूलने लगता है। हालांकि, सिर्फ अनहेल्दी फूड या खराब लाइफस्टाइल के कारण ही नहीं ऐसी कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती हैं, जिनके कारण आपका पेट फूल सकता है। अगर अनहेल्दी फूड खाए बिना ही आपको अक्सर पेट फूलने की शिकायत रहने लगी है, तो यह किसी अंदरूनी बीमारी का संकेत हो सकता है। चलिए जानते हैं किन बीमारियों के कारण पेट फूलता है और ऐसे में क्या किया जाना चाहिए -

पेट फूलने के पीछे की बीमारियां

अगर पेट फूलने की दिक्कत खराब भोजन या खराब जीवनशैली के कारण नहीं हो रही है, तो इसके पीछे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिजीज भी हो सकती हैं। पाचन प्रणाली के अंगों को प्रभावित करने वाली कई बीमारियां हैं, जो पेट फूलने का कारण बन सकती हैं।

  1. गैस्ट्रोपैरेसिस - यह भी पाचन क्रिया को प्रभावित करने वाली एक बीमारी है, जिसमें पेट की मांसपेशियां काम करना बंद कर देती हैं। ये मांसपेशियां भोजन को आगे आंतों में धकेल नहीं पाती हैं और इस कारण से पेट फूलने जैसी समस्याएं होने लगती हैं।
  2. इरीटेबल बाउल सिंड्रोम - पेट, आंत और अन्य पाचन अंगों में गंभीर सूजन व लालिमा पैदा करने वाले इस रोग में व्यक्ति को गंभीर दर्द और दस्त होने लगते हैं। इसके साथ-साथ व्यक्ति को पेट फूलने की शिकायत भी हो सकती है।
  3. आंतों में रुकावट - आंतों में रुकावट होना एक गंभीर समस्या हो सकती है। अगर किसी कारण से आपकी छोटी या बड़ी आंत में रुकावट होने लगती है, तो इससे पेट फूलने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

पेट फूलने पर क्या करें

अगर बाहर का खाना या कोई ऑयली खाने के बाद आपको पेट फूलने की दिक्कत हुई है, तो आपको निम्न से मदद मिल सकती है -

  • थोड़ा बहुत चल फिर लें या हल्की एक्सरसाइज करें
  • पेट पर हल्का-हल्का मसाज लें
  • पानी में थोड़ा सेब का सिरका मिलाकर लें
  • गैस के चूर्ण आदि का इस्तेमाल करें
  • गैस खत्म करने वाली ओवर द काउंटर दवाएं लें

डॉक्टर को कब दिखाएं

अगर घरेलू तरीकों से पेट की गैस दूर नहीं हो रही है, तो हो सकता है कि यह किसी अंदरूनी बीमारी का संकेत हो। ऐसे में आपको डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए। डॉक्टर आपको कुछ टेस्ट कराने की सलाह दे सकते हैं, ताकि पेट फूलने के अंदरूनी कारण का पता लगाया जा सके।

कैसे करें बचाव

पेट फूलने की ज्यादातर समस्याएं आमतौर पर खराब जीवनशैली और अनहेल्दी फूड हैबिट्स के कारण ही होती है। इतना ही नहीं अगर किसी बीमारी के कारण भी पेट फूलने की समस्याएं हो रही हैं, तो इसके पीछे के कारण भी खराब जीवनशैली और फूड हैबिट्स हो सकती हैं। इसलिए अच्छी डाइट और नियमित रूप से एक्सरसाइज की मदद से इन समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source