
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : February 20, 2019 1:39 PM IST
आंतों को स्वस्थ रखने के कुछ उपाय।
हमारे स्वास्थ्य का केंद्र हमारा पेट होता है। अच्छी सेहत के लिए अच्छे पाचन तंत्र का होना आवश्यक ही नहीं अनिवार्य है। जो भोजन हमारा शरीर पचा नहीं पाता, वह शरीर को फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान पहुंचाता है। पेट की गड़बड़ियों का असर अन्य तंत्रों पर ही नहीं अंगों पर भी पड़ता है। इसमें हमारा हृदय, मस्तिष्क, इम्यून सिस्टम, त्वचा, भार, शरीर में हार्मोंस का स्तर आदि शामिल है। पेट की गड़बड़ियों के कारण पोषक तत्वों का अवशोषण प्रभावित होने से लेकर कैंसर विकसित होने की आशंका भी बढ़ जाती है।
पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने के लिए, जरूर खाएं अदरक
नई दिल्ली, शालीमार बाग स्थित मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के प्रधान सलाहकार और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉ.वी. के. गुप्ता का कहना है कि जब पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं करता तो खाने को उस रूप में परिवर्तित नहीं कर पाता, जिस रूप में शरीर उसे ग्रहण कर सके। कमजोर पाचन तंत्र से शरीर का इम्यून सिस्टम गड़बड़ा जाता है और शरीर में विषैले तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है, इसलिए ऐसे लोग बार-बार बीमार पड़ते हैं। कब्ज, गैस की समस्या, गैस्ट्रो इसोफैगल रिफ्लक्स डिजीज (जीईआरडी) , गैस्ट्रोएंट्राइटिस, पेट फूलना, कोलाइटिस, डायरिया आदि होने की संभावना बढ़ जाती है।
पाचन तंत्र बिगड़ा तो होंगी कई बीमारियां, इसे हेल्दी रखने के लिए करें ये 3 आसन
रखें इन बातों का ध्यान