पेट दर्द: बच्चों को राहत दिला सकते हैं ये घरेलू नुस्खे

बच्चों की कमज़ोर पाचन तंत्र के लिए नैचुरल तरीके इस्तेमाल करना  सही है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 4, 2019 11:50 AM IST

पेट का दर्द एक ऐसी परेशानी है जो हम सबको अक्सर परेशान करती है। कई बार खाने-पीने की चीजें इसकी वजह बनती हैं। तो कई बार नींद पूरी ना होने, एसिडिटी या इनडायजेशन जैसे कारणों से भी पेट मे दर्द हो सकता है। बड़ों को जहां लाइफस्टाइल से जुड़ी आदतें पेट दर्द का कारण बनती हैं तो वहीं बच्चों को पेट के कीड़ों की वजह से भी पेट दर्द होता है।

बड़ों के लिए पेट दर्द में दवाइयां खाना ज़्यादा आसान हो जाता है। लेकिन जब बच्चों को पेट दर्द हो तो हम समझ नहीं पाते कि उन्हें किस तरह की दवाइयां दी जाएं। बच्चों की कमज़ोर पाचन तंत्र के लिए नैचुरल तरीके इस्तेमाल करना  सही है। ये तरीके हमारे भारतीय घरों में बहुत पहले से बड़ों के लिए भी इस्तेमाल किए जाते रहे हैं।

हम लिख रहे हैं कुछ ऐसे ही घरेलू और नैचुरल नुस्खे जो आप पेट दर्द से परेशान अपने बच्चे को दे सकते हैं।

  • तुलसी पेट दर्द में के लिए अच्छा, सस्ता और कारगर उपाय है। तुलसी के पत्तों को एक गिलास गुनगुने पानी में भिगोएं और थोड़ी देर बार बच्चे को पीने के लिए दे दें। इसी तरह  तुलसी के पत्तों को चबाने से भी बच्चे को आऱाम मिलेगा।
  • मेथी के दानों का पानी, पेट दर्द को कम करता है। रात भर पानी में भिगोकर मेथी को छान कर अलग करें। चाहें तो इसे उबालकर भी छान सकते हैं। मेथी का पानी थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बच्चे को पीने के लिए दें।
  • इसी तरह अजवायन और जीरे का मिश्रण भी बच्चे को दिया जा सकता है। अजवायन एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबियल तत्वों से भरपूर होता है। तो वहीं जीरा पेट को ठंडक पहुचाता है।
  • बच्चों को पेट दर्द होने पर काला नमक भी बहुत कारगर साबित हो सकता है। बस चुटकी भर काला नमक नींबू पानी या सादे गुनगुने पानी में मिला कर बच्चे को पीने के लिए दें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source