Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

पेट में सुई की चुभन जैसा दर्द हो सकता है इन 4 बीमारियों का संकेत, समय रहते कराएं इलाज

यदि आपको अपने पेट में काफी समय से सुई की चुभन जैसा दर्द हो रहा है तो इसे आप हल्के में न लें। यह कई तरह की गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से..

पेट में सुई की चुभन जैसा दर्द हो सकता है इन 4 बीमारियों का संकेत, समय रहते कराएं इलाज
Causes of Stomach Ache

Written by Gulshan Kumar |Updated : March 8, 2024 5:12 PM IST

पेट में होने वाला दर्द हमें काफी परेशान कर सकता है। वहीं अक्सर हल्के फुल्के दर्द को हम लोग आसानी से नजरअंदाज कर जाते हैं। यदि आपको अपने पेट में काफी समय से सुई की चुभन जैसा दर्द हो रहा है तो इसे आप हल्के में न लें। यह कई तरह की गंभीर समस्याओं का संकेत हो सकता है। दरअसल हम कई बार पेट में होने वाले हल्के फुल्के दर्द को इग्नोर करते रहते हैं जो आगे चलकर हमारे जी का जंजाल बन जाता है। जी हां बार बार होने वाला पेट दर्द कई तरह की समस्याओं का कारण हो सकता है। आइए जानते हैं कि पेट में सुई जैसी चुभन वाला दर्द किन कारणों से हो सकता है।

पेट दर्द के संकेत (Sign of Stomach ache)

कभी पेट का दर्द सामान्य तो कभी-कभी यह काफी गंभीर समस्या का कारण बन जाता है। इसलिए बहुत जरूरी है कि आपको समय रहते पेट दर्द के कारण का पता कर लेना चाहिए। हल्का पेट दर्द यदि हम नजरअंदाज करते हैं तो यह हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी घातक साबित हो सकता है। पेट दर्द की शुरुआत कभी अचानक तो कभी धीरे-धीरे होती है। अचानक शुरू हुआ पेट दर्द बंद भी कुछ देर में ही हो जाता है। लेकिन यदि यह धीरे-धीरे शुरू हुआ है तो इसे बंद होने में समय भरपूर लग सकता है। जिसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेख में आगे जानिए 4 कारण जो पेट में सुई जैसी चुभन के दर्द के हो सकते हैं।

1. आंत में दर्द के कारण

आंत में होने वाला दर्द कई बीमारियों के कारण या इन्फेक्शन और सूजन के कारण हो सकता है। इस तरह की समस्याओं में आपको पेट में सुई की चुभन जैसा दर्द महसूस हो सकता है। कभी-कभी आपका यह दर्द असहनीय भी हो सकता है। जो आगे चलकर पूरे शरीर में भी फैल सकता है।

Also Read

More News

2. पथरी के कारण

यदि आपके किडनी या गालब्लेडर में पथरी है तो इसके कारण भी आपको पेट में सुई की चुभन जैसा दर्द महसूस हो सकता है। दरअसल पथरी का दर्द रुक रुक कर होता है, जो धीरे-धीरे असहनीय हो जाता है। इसके अलावा आपको शरीर के एक हिस्से में खिंचाव महसूस हो सकता है।

3. इंफेक्शन के कारण

पेट में सुई की चुभन जैसा दर्द आपको पेट में इंफेक्शन के कारण भी महसूस हो सकता है। वायरल इंफेक्शन आपके पेट में फैलकर आपके पूरे पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके कारण आपको उल्टी, दस्त जैसी समस्याएं भी हो सकती है।

4. अपेंडिक्स के कारण

अपेंडिक्स हमारे पेट में होने वाले दर्द का बहुत बड़ा कारण बनती है। यदि आप काफी समय से सुई की चुभन जैसे दर्द से परेशान हैं तो आपका ये लक्षण अपेंडिक्स की ओर इशारा करता है। इसलिए आपको इस तरह के दर्द को नजरअंदाज करना काफी भारी पड़ सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer- यह लेख आपकी सामान्य जानकारी के लिए है, इसका उद्देश्य किसी तरह से आपको परेशान करना नहीं है। पेट में होने वाले दर्द के हालांकि कई कारण हो सकते है, लेकिन फिर भी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आप एक बार हेल्थ एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

About the Author

... Read More