
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : March 30, 2020 6:43 PM IST
आयुर्वेदिक नुस्खे जो पेट दर्द करते हैं कम।
Stomach Ache Ayurvedic Remedies : इन दिनों ज़्यादातर लोग लॉकडाउन की वजह से घरों में बंद रह रहें हैं। ऐसे में कई लोग घर से दफ्तर का काम भी कर रहे हैं। इन सबके बीच बहुत देर बैठे रहना पड़ता है। साथ ही शारीरिक गतिविधियां कम होने की वजह से भी बहुत से लोगों को कुछ लाइफस्टाइल रिलेटेड समस्याएं होने लगी हैं। ऐसी ही एक समस्या है पेट दर्द। जब, लगातार बैठे रहने की वजह से गैस, एसिडिटी या इनडायजेशन की वजह से पेट दर्द हो तो ये घरेलू नुस्खे ट्राई कर सकते हैं।(Stomach Ache Ayurvedic Remedies in hindi)
ब्लैक पेपर यानि काली मिर्च पेट दर्द में कारगर होती है। इसके पाउडर में हींग, सूंठ और काला नमक मिलाएं। इस मिश्रण को पानी के साथ या शहद के साथ चाटें। पेट से जुड़ी परेशानियों से आराम में के लिए इसे गुनगुने पानी के साथ पीने से बहुत फायदा होता है।
गुणकारी मेथी के बीज पेट के दर्द को कम करने के लिए भी अच्छे माने जाते हैं। जब पेट दर्द हो तो, एक छोटा चम्मच मेथी दानों को भून लें। इसे गर्म पानी के साथ पीएं। इससे गैस की समस्या ठीक होगी और दर्द से भी राहत मिलेगी।
हरी इलायची जिसे छोटी इलायची भी कहा जाता है, ना केवल अपनी खूश्बू बल्कि आराम दिलाने वाली तत्वों के लिए भी खास मानी जाती है। पेट दर्द में इलायची चबाने से फायदा होता है। इसी तरह इलायची के बीजों को कूट कर शहद के साथ खाने से भी आराम मिलता है।
ख़राब गला हो सकता है कोरोना वायरस का एक संकेत, Sore Throat Home Remedies: गले की खिचखिच जब करे परेशान तो पीएं ये 3 ड्रिंक्स