Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Stomach Ailments : एलर्जी, कॉन्स्टिपेशन और बहुत ज़्यादा खट्टे फल खाने से हो सकता है पेट दर्द

इसके अलावा कमज़ोर पाचन तंत्र और किसी प्रकार की एलर्जी होने पर भी लोगों को पेट दर्द की शिकायत होती है। अपने पेट दर्द के सही कारण का पता लगाएं और  उसकी गम्भीरता के अनुसार डॉक्टर से मदद भी लें।

Stomach Ailments : एलर्जी, कॉन्स्टिपेशन और बहुत ज़्यादा खट्टे फल खाने से हो सकता है पेट दर्द

Written by Sadhna Tiwari |Updated : October 16, 2019 9:06 AM IST

पेट दर्द (Stomach Ache ) के कई कारण हो सकते हैं। पेट दर्द, पेट से जुड़ी समस्याओं का एक लक्षण भी हो सकता है। इसके अलावा यह बुखार , यूरीनरी ट्रैक्ट से जुड़ी परेशानियां, स्टमक इंफेक्शन जैसी समस्याओं में भी पेद दर्द (Stomach Ache) एक आम बात है।  यह भी पढ़ें- पान सुधारता है डायजेशन, बनाए पान के पत्तों से हेल्दी ड्रिंक-पान शॉट ।

इनडायजेशन बढ़ाता है पेट की तकलीफें:

गैस, अपच या इनडायजेशन जैसी परेशानियां पेट दर्द का कारण बनती हैं। जब खाना ठीक से पच नहीं पाता तो पेट में भारीपन, गैस, पेट फूलने और एसिडिटी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इन सबकी वजह से खट्टी डकारें, बेचैनी और पेट दर्द भी होने लगता है।

नींबू पानी पीने से भी होता है पेट दर्द:

कुछ लोगों को पेट में दर्द होने की वजह होती है नींबू के रस से होने वाला साइड –इफेक्ट। जी हां, नींबू का रस कभी-कभी बहुत अधिक मात्रा में सेवन से पेट में दर्द हो सकता है। नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड पेट में बहुत अधिक मात्रा में पहुंचने पर ऐसा होता है। शरीर की एक निश्चित क्षमता है, उसके ऊपर वह एक्सॉर्बिक एसिड्स की मात्रा बर्दाश्त नहीं कर पाती। नतीजतन आपके शरीर में अलग-अलग तरह की परेशानियां शुरु हो जाती हैं, जो आपके शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा एसिड के बारे में संकेत देती हैं।

Also Read

More News

कॉन्स्टिपेशन भी है पेट दर्द की वजह:

कब्ज़ या कॉन्स्टिपेशन की वजह से भी पेट दर्द करता है। स्टूल पास ना कर पाने के कारण पेट में भारीपन और पेट छूने में कठोर महसूस होता है। इनके अलावा पेट में दर्दल भी होने लगता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इसके अलावा कमज़ोर पाचन तंत्र और किसी प्रकार की एलर्जी होने पर भी लोगों को पेट दर्द की शिकायत होती है। अपने पेट दर्द के सही कारण का पता लगाएं और  उसकी गम्भीरता के अनुसार डॉक्टर से मदद भी लें।