बेहतर दिन के लिए बेहतर शुरूआत जरूरी है। इसमें तन और मन दोनों ही स्वस्थ होना जरूरी है। अगर आप तनाव लेकर घर से निकलेंगे तो शाम को घर भी तनाव के साथ ही लौटेंगे। इसलिए जरूरी है कि जब आप घर से बाहर निकलें तो एक कॉन्फीडेंस की एक खिली हुई मुस्कान आपके साथ हो। इसके लिए दांत ही नहीं पूरा मुंह फ्रेश और साफ होना जरूरी है। तन और मन की ताजगी के लिए फॉलो करें ये दस टिप्स।
एक मुस्कुराते दिन के लिए दस खास टिप्स
हमेशा सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल करें। अगर आप सख्त ब्रश का इस्तेमाल करते हैं तो उसे कुछ देर गर्म पानी मे डुबोकर फिर ब्रश करें।
दाँतों के साथ ही जीभ की सफाई भी जरूरी है। टंग क्लीनर का इस्तेमाल रोजाना करें। यह आपके दाँतों को हाईजीनिक बनाएँ रखता है, साथ ही मुँह से आने वाली बदबू को भी दूर करता है।
चीनी और स्टॉर्च का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए। यह बैक्टीरिया पैदा करते हैं जो आपके दाँतों को नुकसान पहुँचाते हैं। इसी तरह चॉकलेट व कैंडी बार भी आपके दाँतों के लिए नुकसानदेह हैं। इनकी जगह बादाम, वेजमाइट क्रैकर्स चीज के साथ दही और ताजा फल आदि खाना चाहिए।
दिन में कम से कम आठ से दस ग्लास पानी पिएं। जितना पानी आप पिएंगे उतना ही आपके दांत साफ होंगें। इसके अलावा यह चाय, कॉफी, शराब, सोडा आदि के दागों को भी दांतों से मिटाने में कारगर साबित होगा।
अपने खाने में फल और सब्जी शामिल करें। सेब, खीरा, गाजर आपके दाँतों को प्राकृतिक रूप से साफ करते हैं। यह आपके दाँतों में फँसे खाने को भी निकालते हैं और मसूड़ों की समस्या दूर होती है। यह भी पढ़ें – वजन कम करने में मददगार है पत्ता गोभी सूप, ये है सही विधि
खाने के बाद पनीर का टुकड़ा खाने से आपके दांत चमकदार रहते हैं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.