Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
पपीता सेहत के लिए कितना फायदेमंद है, यह तो आप जानते ही होंगे, पर क्या आपको पता है कि इसके पत्तों का जूस पीना सेहत पर कैसा असर करता है? आजकल डेंगू का प्रकोप कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। आपने कुछ लोगों से यह कहते भी सुना होगा कि डेंगू हो जाए तो पपीते के पत्ते का जूस जरूर पिलाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि यह प्लेटलेट्स काउंट को तेजी से बढ़ाता है।
जरूरी नहीं कि डेंगू और चिकनगुनिया होने पर ही इसके पत्तों का जूस पिया जाए, प्रतिदिन इस अपनी डायट में शामिल करेंगे, तो कई गंभीर बीमारियों से आपका शरीर बचा रहेगा। ताउम्र स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो भी इसे एक-दो चम्मच प्रतिदिन या सप्ताह में दो से तीन बार अवश्य पी लिया कीजिए। जानें, पपीते के पत्ते के जूस से होने वाले अन्य सेहत लाभ के बारे में...
पपीते को डायट में यूं करें शामिल, तेजी से घटेगा वजन
प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाए
डेंगू से पीड़ित लोगों में प्लेटलेट्स काउंट बहुत कम होने लगता है। आमतौर पर प्लेटलेट्स काउंट शरीर में 150000 से 400000 तक होना चाहिए। जब किसी को डेंगू होता है, तो तेज बुखार होता है और धीरे-धीरे प्लेटलेट्स काफी घट जाता है। 20 से 25 हजार होने पर हॉस्पिटल में भर्ती कराने की नौबत आ जाती है। पपीते के पत्ते का जूस पीने से प्लेटलेट्स काउंट तेजी से बढ़ता है। यह बात कई शोधों में भी साबित हो चुकी है। पपीते के पत्तों का रस पीने से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। जूस या स्मूदीज, जानें क्या है सेहत के लिए अधिक फायदेमंद
डेंगू में फायदेमंद
डेंगू और मलेरिया से लड़ने में पपीते की पत्तियों का जूस काफी लाभकारी रहता है। यह बुखार की वजह से गिरती प्लेटलेट्स को बढ़ाने और शरीर में कमजोरी को बढ़ने से रोकता है।
कैंसर सेल्स का बढ़ने से रोके
पपीते के पत्तों में कैंसररोधी गुण होते हैं जो कि इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं और सर्वाइकल, ब्रेस्ट कैंसर जैसे कैंसर सेल्स को बनने से रोकते हैं।
7 दिन के लिए ये 7 जूस प्लान, पिएं और रहें हेल्दी
इंफेक्शन से बचाए
शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ ही पपीते के पत्तों का जूस शरीर में बैक्टीरिया की ग्रोथ रोकने में भी सहायक है। यह खून में वाइट ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स को बढ़ाने में भी मदद करता है।
पीरियड्स के दर्द को करे दूर
पीरियड्स में होने वाला दर्द बहुत जानलेवा होता है। ऐसे में अगर पपीते की पत्ती को इमली, नमक और 1 गिलास पानी के साथ मिलाकर काढ़ा बनाया जाए और इसे ठंडा करके पिया जाए तो काफी आराम मिलता है। फिट रहने के लिए करीना कपूर पीती हैं ”एबीसी” जूस, आप भी पिएं ! जानें क्या है यह स्पेशल जूस
खून बढ़ाए
पपीते का रस की औषधि से कम नहीं है। अगर आपकी ब्लड प्लेटलेट्स कम हो रही हैं तो इसे पीने से ब्लड प्लेटलेट्स बढ़ जाती हैं। बस रोजाना इस जूस को दो चम्मच लगभग तीन महीने तक पिएं।