चक्र फूल का इस्तेमाल करके सर्दी के दिनों में कैसे रहेंगे तंदुरुस्त !
सर्दियों की बीमारियां दूर रखने के लिये कैसे करें चक्र-फूल का इस्तेमाल
चक्र फूल जिसे अंग्रेजी में स्टार एनिस कहते है। इसे आपने ज्यादातर बिरयानी या पुलाव के मसाले के तौर पर इस्तेमाल करते हुआ देखा होगा। इसकी खुशबू और टेस्ट खाने को बेहतरीन स्वाद देता है। मगर आपको ये नहीं पता होगा इसका इस्तेमाल खाने में टेस्ट के अलावा गले की खराश और खांसी, सर्दी कम करने के लिये भी होता है। सर्दियों में आप इसका इस्तेमाल करने से तंदुरुस्त और एनर्जी से भरपूर रह सकते है। सर्दियों की सुबह की ताजगी बढ़ाने के लिये दिन की शुरुआत चक्र फूल की चाय के साथ कीजिये।
कैसे करे चक्र फूल का इस्तेमाल?
चक्र फूल में एन्टीऑक्सिडेंट्स ज्यादा होते है जो फ्री रेडिकल से लड़ते है और इम्यूनिटी को कम होने नहीं देते है। इसमें होनेवाला विटामिन ए और सी गले में दर्द और सर्दी कम करते है। इस मसाले में होने वाले एन्टीफंंगल और एन्टीबैक्टेरियल गुण बुखार और वायरल इंफेक्शन को सर्दियों में दूर रखते है।[1] इस मसाले में न्यूट्रीएन्ट्स के साथ-साथ और भी हेल्दी फायदे होते है।
कैसे करें चक्र फूल का इस्तेमाल?
अगर आप गले के दर्द या खांसी से परेशान है तो चक्र फूल का चाय जरूर पीजिये। इस तरह बनाए घर पर ये चाय-- एक कप उबलते पानी में दो चक्र फूल के बीज मिलाए। फिर इसे 15 मिनट उबलने दीजिये। इसमे चाय की पत्तियां ना मिलाए। हो जाने के बाद इसे छान लीजिये। टेस्ट के लिये इसमे कुछ बूंद शहद या नीम मिलाए। सर्दी के दिनों में खांसी और सर्दी को दूर रख इम्यूनिटी बढाने के लिये ये चाय दिन में तीन बार पीजिये।
संदर्भ: Yang, et al. Chemical Composition and Antibacterial Activities of Illicium verum Against Antibiotic-Resistant Pathogens. Journal of Medicinal Food. 2010; 13(5): 1254-62. 4.
Read this in English
अनुवादक Sushantdeep Sagvekar
चित्र स्रोत: Shutterstock