प्राइवेट पार्ट को साफ रखने वाले प्रोडक्ट का ज्यादा इस्तेमाल बढ़ाता है इस बीमारी का खतरा, जानें कितना है खतरनाक

SRH Awareness Day 2021: अगर आप प्राइवेट पार्ट की सफाई के लिए मेडिकेटेड प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं तो आपको ये खतरा हो सकता है। जानें कितना बढ़ जाता है खतरा।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : February 12, 2021 2:50 PM IST

SRH Awareness Day 2021: लगभग 40 प्रतिशत महिलाएं और 12 प्रतिशत पुरुष अपने जीवनकाल के दौरान यूटीआई के कम से कम एक लक्षण का अनुभव करते हैं, जबकि 40 प्रतिशत प्रभावित महिलाएं बार-बार यूटीआई से पीड़ित होती हैं। बहुत सारे कारक हैं जो यूरिनरी ट्रैक के संक्रमण को बढ़ाने का कारण हो सकते हैं जैसे कि गंदे शौचालयों पर बैठना, अनचाहे स्टैंड और पी डिवाइसेज का उपयोग करना जिसमें पनप रहे बैक्टीरिया होते हैं और साथ ही लम्बे समय तक पेशाब को रोके रखने से मूत्राशय(ब्लैडर) में बैक्टीरिया और बढ़ सकते हैं।

वहीं शहरी क्षेत्रों में महिलाएं अक्सर अंतरंग स्त्री स्वच्छता उत्पादों का उपयोग करती हैं, जो कि अपोलो क्रेडल एण्ड मिरेकल्स मेडिक्लीनिक अस्पताल, गुरुग्राम के डॉक्टरों के अनुसार अच्छे की जगह अधिक नुकसान पहुंचाते हैं।

डॉ. शिखा पराशर, महिला रोग विशेषज्ञ एवं प्रसूति विज्ञानी, अपोलो क्रेडल एण्ड मिरेकल्स मेडिक्लीनिक अस्पताल, गुरुग्राम कहती हैं कि संक्रमण आदि के करीब 30 प्रतिशत केसेज ऐसे होते हैं जो उनके द्वारा उपयोग किए जाने वाले उत्पादों के नियमि प्रयोग के कारण होते है। साठ प्रतिशत रोगी ऐसे होते हैं जो पहले से ही संक्रमण से पीड़ित हैं इस प्रकार के उत्पाद बिना चिकित्सक की परामर्श के उपयोग करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्राइवेट पार्ट्स की सफाई काफी महत्वपूर्ण होती है उससे न केवल संक्रमण से बचा जा सकता है, बल्कि ये पीएच का संतुलन भी बनाए रखते हैं। एक मासिक धर्म वाली महिला का वैजाइनल पीएच 7(न्यूट्रल) होगा, जबकि प्रजनन आयु में, यह 3.8 से 4.4 के बीच हो सकता है। मेनोपॉज (रजोनिवृत्ति) के समय, इस बात पर निर्भर करता है कि कोई व्यक्ति हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी करवाता है या नहीं, ऐसी स्थिति में वैजाइना पीएच 4.5 से 5 या 6.5 से 7. हो सकता है। दूसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि वैजाइनल और वुल्वर क्षेत्रों में संतुलित माइक्रोबायोम होता है जो व्यक्ति से व्यक्ति में भिन्न होता है।

बहुत सारे फैक्टर्स हैं जो यूरिनरी ट्रेक्ट के संक्रमण में योगदान कर सकते हैं जैसे कि गंदे शौचालयों पर बैठना, अनचाहे स्टैंड और पेशाब उपकरणों का उपयोग करना जिसमें संचित बैक्टीरिया होते हैं और साथ ही लम्बे समय तक पेशाब को रोके रखने से मूत्राशय में बैक्टीरिया को बढ़ने में मदद मिलती है।

अंतरंग स्वच्छता उत्पाद जिनमें वॉश, वाइप्स, शेविंग जैल और लुब्रिकेंट शामिल हैं, साथ ही वाउच और वैजाइनल स्टीमिंग के लिए वैकल्पिक देखभाल उत्पाद आदि शामिल हैं जो उन शहरी महिलाओं में काफी लोकप्रिय हैं जो अपने को अच्छी तरह से साफ सुथरा रखना चाहती हैं। हालांकि, अध्ययनों के अनुसार, जेल सैनिटाइजर से एक व्यक्ति को यीस्ट संक्रमण विकसित होने का जोखिम 8 गुना तक बढ़ने की संभावना है, जबकि जीवाणु संक्रमण होने का जोखिम लगभग 20 गुना बढ़ जाता है। इंटीमेट वॉशेज के उपयोग के साथ एक सम्बन्ध भी बैक्टीरिया के संक्रमण के 3.5 गुना अधिक जोखिम से जुड़ा हुआ है, और यूरिनरी ट्रैक इन्फैक्शन (यूटीआई) होने का दुगना अधिक जोखिम है।

डॉ. शिखा पराशर ने बताया कि इनमें से अधिकांश वॉशेज बाहरी जननांग क्षेत्र के लिए हैं क्योंकि वैजाइना में एक 'स्व-सफाई तंत्र' है जो काफी प्रभावी है लेकिन एक अतिरिक्त उपाय के रूप में, पानी का उपयोग ही पर्याप्त है। हालांकि, मार्केटिंग और मीडिया मैसेजिंग ने हमें विश्वास दिलाते है है कि यह पर्याप्त नहीं है। इस क्षेत्र में कृत्रिम सुगंध और अन्य कठोर रसायनों के उपयोग से बचना चाहिए, क्योंकि वे जलन और सूजन पैदा कर सकते हैं, जिससे खुजली और दर्द हो सकता है।

प्रोबायोटिक्स लेना, दही खाना, भोजन से परहेज करना और यौन सम्बन्ध बनाते समय कण्डोम का उपयोग करना वैजाइना के प्राकृतिक पीएच स्तर को बनाए रखने के लिए उचित है। इसके अलावा, जो महिलाएं यूरिनरी इन्फेक्शन या यौन संचारित रोगों से पीड़ित हैं, उन्हें इंटीमेट हाइजिनिक उत्पादों का उपयोग करने से पूरी तरह से बचना चाहिए, जब तक कि सामान्य स्थिति में वापस नहीं आ जाती। कपड़ों के संदर्भ में, हम हमेशा हल्के और हवादार कपड़े पहनने का सुझाव देते हैं, जैसे कि कपास लेकिन पैंटी लाइनर्स का उपयोग, जो एक नॉन ब्रिदिंग वाली बैक शीट है, एक व्यापक अभ्यास है।

उन्होंने कहा कि यह प्राइवेट एरिया में तापमान, त्वचा की सतह की नमी और त्वचा के पीएच को बढ़ा सकता है। इसके अलावा, सौंदर्य प्रथाओं, जैसे कि बिकनी वैक्स, इस नाजुक क्षेत्र की त्वचा को माइक्रोटेमा और संक्रमण के लिए तेजी से उजागर कर रहे हैं, जिससे स्त्री स्वच्छता उत्पादों का उपयोग बढ़ गया है।

वाणिज्यिक अंतरंग स्त्री स्वच्छता उत्पादों का उपयोग नियमित रूप से उपयोग करना उचित नहीं है, खासकर अगर फंगल या यीश्ट इन्फेक्शन हो। हालांकि, कोई भी पीरियड्स से पहले या बाद में ऐसे उत्पादों का उपयोग कर सकता है। यदि कोई वैजाइनल डिस्चार्ज के दौरान गंध या दर्द का सामना कर रहा है, तो उन्हें ऐसे उत्पादों के लिए चुनने के बजाय तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श करना चाहिए।

प्राइवेट पार्ट हइजीन से जुड़ी खास बातें

कुछ शहरी लड़कियां/महिलाएं इस तरह के उत्पादों का उपयोग लगभग रोजाना कर रही हैं, लगभग 30 प्रतिशत संक्रमण के मामले इत्यादि ऐसे उत्पादों और उनके गलत उपयोग के कारण होते हैं।

60 प्रतिशत रोगी जो पहले से ही संक्रमण से पीड़ित हैं, जो बिना डॉक्टर की सलाह के ऐसे उत्पादों का उपयोग करके स्वयं को अधिक नुकसान पहुंचाते हैं।

लगभग 40 फीसदी महिलाएं और 12 फीसदी पुरुष अपने जीवनकाल के दौरान (यूरिनरी ट्रैक इन्फैक्शन (यूटीआई) के कम से कम एक लक्षण का अनुभव करते हैं, जबकि 40 फीसदी प्रभावित महिलाएं बार-बार यूटीआई से पीड़ित होती हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source