Spider Veins : पैरों पर मकड़ी के जाल जैसी दिखती हैं नसें ''स्पाइडर वेन्स'' है कारण, जानें इसका घरेलू उपचार

स्पाइडर वेन्स (spider veins) पतली-पतली सी मकड़ी की जाल की तरह चेहरे एवं पैरों में फैली हुई नजर आती हैं। हालांकि, इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। खासकर तब, जब आपको उन भागों में टीस मारने वाला तेज दर्द होने लगे।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 8, 2019 6:54 PM IST

क्या आपके पैरों में नसें काफी उभरी हुई और मकड़ी के जाल की तरह फैली हुई नजर आ रही हैं? यदि हां, तो आप स्पाइडर वेन्स (Spider Veins) से पीड़ित हैं। स्पाइडर वेन्स (Spider Veins) छोटी और मुड़ी हुई रक्त वाहिकाएं होती हैं, जो त्वचा पर दिखाई देती हैं। इन्हें ''टेलैंजिक्टासिया'' भी कहा जाता है। आमतौर पर स्पाइडर वेन्स का रंग बैंगनी, नीला या लाल होता है। कुछ लोगों को ये पैरों तो कुछ लोगों को चेहरे की त्वचा पर अधिक दिखाई देती हैं।

क्या है स्पाइडर वेन्स

स्पाइडर वेन्स (What is spider veins) पतली-पतली सी मकड़ी की जाल की तरह चेहरे और पैरों पर फैली हुई नजर आती हैं। हालांकि, इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। खासकर तब, जब आपको उन भागों में टीस मारने वाला तेज दर्द होने लगे।

किन्हें होता है अधिक

ज्यादातर स्पाइडर वेन्स की समस्या बुजुर्गों में होती है। 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में यह आम है। यह समस्या नसों में कमजोर वॉल्व के कारण होती है। क्षतिग्रस्त वॉल्व नसों में सूजन का कारण बनते हैं। उम्र अधिक होने के अलावा, यह गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने, प्रेग्नेंसी और बढ़े हुए बीएमआई (मोटापा) के कारण भी होता है। बेहतर होगा कि आप डॉक्टर से मिल लें। साथ ही आप कुछ घरेलू उपचारों को भी ट्राई करके देख सकते हैं।

सुन्न हो जाते हैं हाथ-पैर, ये अचूक घरेलू इलाज करेंगे इस समस्या को हमेशा के लिए दूर

स्पाइडर वेन्स का घरेलू इलाज

1 स्पाइडर वेन्स से पीड़ित होने पर आप सेब का सिरका यूज कर सकते हैं। एक कपड़े में सिरका लगाएं। इस कपड़े को प्रभावित भाग के चारों तरफ लपेट लें। सेब का सिरका रक्त प्रवाह को सुधारता है। इसे हर दिन 2 से 3 बार लगाएं।

2 अंगूर के बीज का रस भी आप इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके बीज के रस में बायोफ्लेवोनॉएड्स होते हैं। ये बायोफ्लेवोनॉएड्स रक्त परिसंचरण में सुधार करते हैं।

3 लहसुन भी इस समस्या को दूर करती है। लहसुन में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर में रक्त परिसंचरण को बढ़ाते हैं। स्पाइडर वेन्स से छुटकारा पाना के लिए आप लहसुन का सेवन अधिक करें।

4 हरा टमाटर आपके घर के पास मिलता है, तो जरूर खरीदें। स्पाइडर वेन्स का इलाज करने में मददगार है। प्रभावित क्षेत्रों में रक्त परिसंचरण को बढ़ाने के लिए टमाटर को काटकर कपड़े की मदद से बांध लें। लाभ होगा।

5 अदरक में मौजूद यौगिक स्पाइडर वेन्स को ठीक करने के लिए सबसे बेहतर प्राकृतिक उपचार है। पानी में अदरक के एक टुकड़े को दस मिनट के लिए उबालें। पानी छान लें, इसमें शहद मिलाकर इसे पिएं।

Varicose Veins : गंभीर जटिलताओं से बचने के लिए समय पर कराएं ”वेरिकोज वेन्स” का इलाज, जानें इसका उपचार

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source