Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बेहद खतरनाक हो सकता है कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन, संक्रमित व्यक्ति में आते हैं ये लक्षण नजर

विशेषज्ञों का कहना है कि दक्षिण अफ्रीफा में पाया गया कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन देश में आई कोरोनावायरस की दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार डेल्टा वेरिएंट से भी कई गुणा घातक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ओमिक्रोन के लक्षण क्या हैं.....

बेहद खतरनाक हो सकता है कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन, संक्रमित व्यक्ति में आते हैं ये लक्षण नजर
बेहद खतरनाक हो सकता है कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन, संक्रमित व्यक्ति में आते हैं ये लक्षण नजर

Written by Anshumala |Published : November 29, 2021 9:04 PM IST

Omicron Variant Symptoms in Hindi: दक्षिण अफ्रीका में नए कोरोनावायरस वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश के साथ ही अन्य देशों में भी लोगों की चिंता बढ़ गई है। दक्षिण अफ्रीका के अलावा कई अन्य देशों में भी ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले सामने आने लगे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह देश में आई कोरोनावायरस की दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार डेल्टा वेरिएंट से भी कई गुणा घातक साबित हो सकता है। कई देशों ने अभी से ही दक्षिण अफ्रीका से आवाजाही पर प्रतिंबध लगा दिया है।

क्या है ओमिक्रोन वेरिएंट? (What is Omicron Variant?)

दक्षिण अफ्रीका में पाए गए नए कोविड वेरिएंट को ओमिक्रोन या बी.1.1.529 के नाम से भी जाना जा रहा है। डब्लूएचओ ने भी इस वेरिएंट को लेकर चिंता व्यक्त की है। 'चिंता का वेरिएंट' (Variants of concern) के रूप में इसे वर्गीकृत किया गया है। यह इतना खतरनाक हो सकता है कि कोविड के दोनों डोज लेने के बाद भी लोगों को गंभीर रूप से संक्रमित कर सकता है।

छह गुना ताकतवर ओमिक्रोन वेरिएंट

विशेषज्ञों का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का यह नया संस्करण ओमिक्रोन वेरिएंट डेल्टा वेरिएंट के मुकाबले 6 गुणा अधिक ताकतवर है। यह लोगों को गंभीर रूप से संक्रमित करने की क्षमता रखता है। इसके सामने इम्यून सिस्टम भी कमजोर साबित हो सकता है। यह इम्यून रिस्पॉन्स को भी बेअसर कर सकता है। इसमें वायरस का सबसे अधिक म्यूटेट वर्जन नजर आया है। इसी वजह से साइंटिस्ट भी चिंतित हैं।

Also Read

More News

ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित लोगों में नजर आने वाले लक्षण

24 नवंबर को ओमिक्रोन वेरिएंट के पहले मामले की पुष्टि दक्षिण अफ्रीका (coronavirus South African Variant) में की गई थी। ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित होने पर थकान महसूस हो सकती है। सिरदर्द, बदन दर्द, गले में खराश, गला छिलने (Scratchy throat) जैसा महसूस हो सकता है, क्योंकि एक रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका में जिस व्यक्ति में इसकी पहचान की गई थी, उसमें ये ही लक्षण (Omicron variant symptoms) नजर आए थे। स्वाद और गंध खत्म होने या फिर खांसी जैसे लक्षण नजर नहीं आए थे।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

इन देशों को शिकार बना चुका है ओमिक्रोन (Omicron variant affected these Countries)

दक्षिण अफ्रीका में मिला ये घातक कोरोना का न्या वेरिएंट ओमिक्रोन अब तक कई देशों में फैल चुका है। इन देशों में बेल्जियम, इटली, जर्मनी, हॉन्गकॉन्ग, इजरायल शामिल हैं। यहां ओमिक्रोन से संक्रमित लोगों के मामले सामने आए हैं।

About the Author

... Read More