Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सोते समय पैरों में अचानक चढ़ जाती है नस? तनाव और शरीर में पानी की कमी हो सकते हैं मुख्य कारण

Sote Samay Pair ki Nas Kyu Chad Jati Hai: अक्सर रात में सोते समय कई बार पैर में अचानक से नस चढ़ जाती है। यह समस्या बेहद पीड़ादायक होती है। लेकिन, सोते समय पैरों में नस क्यों चढ़ जाती है?

सोते समय पैरों में अचानक चढ़ जाती है नस? तनाव और शरीर में पानी की कमी हो सकते हैं मुख्य कारण

Written by Anju Rawat |Updated : February 7, 2025 7:16 AM IST

Pair me Nas Kyu Chadti Hai: क्या कभी आपको रात में सोते समय अचानक से पैर में दर्द महसूस हुआ है? वैसे तो इस दर्द के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। लेकिन, पैर में नस चढ़ जाना, रात में सोते समय पैरों में अचानक से होने वाले दर्द का एक मुख्य कारण होता है। जी हां, जब पैर में नस के ऊपर नस चढ़ जाती है, तो इसकी वजह से तेज दर्द हो सकता है। पैरों में सही ब्लड फ्लो न होने की वजह से पैरों में नस चढ़ सकती है। सोते समय पैरों में नस चढ़ने के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। आइए, जानते हैं कि सोते समय पैरों में नस क्यों चढ़ती है?

सोते समय पैरों में नस चढ़ने के कारण- Sote Samay Pairo me Nas Chadne ke Karan

1. ब्लड फ्लो कम होना

ब्लड फ्लो कम होने की वजह से सोते समय पैरों में नस चढ़ने की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं, शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने की वजह से भी पैरों में नस चढ़ सकती है। खराब ब्लड फ्लो या ब्लड सर्कुलेशन सोते समय पैरों में नस चढ़ने का कारण हो सकता है।

2. मांसपेशियों में तनाव

मांसपेशियों में तनाव की वजह से सोते समय पैरों में नस चढ़ सकती है। अगर आपको स्ट्रेस रहता है, तो इससे मसल्स भी प्रभावित हो सकती हैं। ज्यादा स्ट्रेस लेवल पैरों की मांसपेशियों पर असर डाल सकती है। इसकी वजह से रात में सोते समय पैरों में नस चढ़ने की समस्या हो सकती है।

Also Read

More News

3. हाई इंटेंसिटी वर्कआउट

हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करने से भी पैरों में नस चढ़ने की समस्या हो सकती है। अगर आप रोज सुबह हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करते हैं, तो इससे रात को सोते समय पैरों में चढ़ सकती है। इसलिए अगर आपको अक्सर ही पैरों में नस चढ़ने की समस्या होती है, तो हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करने से बचें।

4. लंबे समय तक बैठे रहना

अगर आप वर्किंग हैं या लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहते हैं, तो इसकी वजह से आपको पैरों में नस चढ़ सकती है। लंबे समय तक बैठे रहने के कारण पैरों में नस चढ़ने की समस्या हो सकती है।

5. शरीर में पानी की कमी

शरीर में पानी की कमी भी इसका एक कारण हो सकता है। अगर आपके शरीर में पानी की कमी है, तो इसकी वजह से रात के समय पैरों में नस चढ़ सकती है। इससे बचने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।