
... Read More
Written By: Anshumala | Published : October 23, 2018 11:09 AM IST
गले में खराश होने के इन आसान से घरेलू नुस्खों को जरूर ट्राई करें। © Shutterstock
मौसम बदलते ही सबसे पहले लोगों को सर्दी-जुकाम और गले में खराश परेशान करने लगती है। वैसे तो ठंड आने से पहले यह समस्या कॉमन है, लेकिन नजरअंदाज करने से गले में दर्द और तकलीफ बढ़ जाती है। सर्दी-जुकाम होने से पहले अक्सर गले में दर्द व खराश जैसे लक्षण होते हैं। इस समस्या को आप दवाओं के सेवन के बिना ही कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर भी दूर कर सकते हैं। लापरवाही बरतने से गले में खराश काफी तकलीफदेह हो सकती है। इससे कई बार गला भी जाम हो जाता है। हालांकि, यह दूसरी बीमारियों की तरह लंबे समय तक नहीं रहती, लेकिन कुछ ही दिनों में यह आपको पूरी तरह से प्रभावित कर बीमार कर देती है। वायरल फीवर से बचना है, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
क्या है गले की खराश
गले में खराश एक बहुत ही सामान्य श्वसन समस्या है। यह मूल रूप से तब होती है, जब गले की नाजुक अंदरूनी परत वायरस/ बैक्टीरिया से संक्रमित हो जाती है, जिसके परिणामस्वरूप सूजन, स्राव खांसी और शरीर के सामान्य संक्रमण के प्रभाव के लक्षण होते हैं। आमतौर पर गले की खराश का कारण वायरल होता है, जो कुछ समय बाद खुद ब खुद ठीक हो जाता है। इसे आप इन घरेलू नुस्खों से दूर कर सकते हैं- हाथों-पैरों में झुनझुनी से हैं परेशान, ये घरेलू नुस्खे करेंगे इसका समाधान
- प्रत्येक दिन गर्म पानी में नमक डालकार गरारा करें। गर्म पानी और नमक गले में ठंडक देते हें। एंटीसेप्टिक होने के कारण यह संक्रमण को कम करने में मदद करता है।
- रात को सोते समय दूध में बराबार मात्रा में पानी मिलाकर पिएं।
- मसालेदार और रूखा भोजन, मैदे से बनी चीजें, सुपारी, खटाई, मछली, उड़द इन चीजों को खाने से परहेज करें।
- एक कप पानी में 4 से 5 कालीमिर्च, तुलसी की 5 पत्तियां डालकर उबाल लें। इस काढ़ा को पिएं, गले के दर्र से छुटकारा मिलेगा।
- प्यास लगे तो सिर्फ गुनगुना पानी ही पिएं।
बच्चे को हो गया है कब्ज, आजमाएं ये घरेलू नुस्खे
- कालीमिर्च को 2 बादाम के साथ पीसकर सेवन करने से गले के रोग दूर हो सकते हैं।
- शरीर में टॉक्सिन की मौजूदगी गले की खराश को और बढ़ा देती है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थ का सेवन करें, ताकि टॉक्सिन शरीर से बाहर निकल सके।
- अदरक की चाय सुबह-शाम पिएं। इससे भी गले की खराश में लाभ होता है।
- दो-तीन लौंग के साथ एक-दो लहसुन की कलियों को पीस कर पेस्ट बनाएं। इसमें थोड़ा सा शहद मिला लें। इस मिश्रण को दिन में दो से तीन बार लें।
- दूध में थोड़ी सी हल्दी डालकर इसे उबाल लें। रात में सोने से पहले इसे पीएं। हल्दी में एंटीस्पेटिक होने की वजह से यह गले में आराम पहुंचाएगा।