
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 29, 2018 6:05 PM IST
Image credits by: Know how your eye may offer a solution. © Shutterstock
धूप के सम्पर्क में आने, मसलने या कॉन्टैक्ट लेंस के बहुत अधिक इस्तेमाल से आपकी आंखों में दर्द और परेशानी हो सकती है। इसकी वजह से आपको देखने में दिक्कत और छोटे-छोटे काम करने में भी बहुत परेशानी हो सकती है। लेकिन, अगर आपकी आंखों में तकलीफ और दर्द बहुत ज़्यादा बढ़ जाए तो आपको और भी कई परेशानियां हो सकती हैं जैसे आप ग्लूकोमा, ऑप्टिक न्यूरिटिस, चालाज़ियन, यूवेइटिस, इरिटिस, ब्लीफाराइटिस, सूखी आंखें, डिहाइड्रेशन जैसी कई अन्य बीमारियों का भी अनुभव कर सकते हैं। इसलिए, आपको अब देरी नहीं करनी चाहिए और अपने विशेषज्ञ की मदद लेना चाहिए। लेकिन, आपको अपनी आंखों को रगड़ने या किसी भी ओवर-द-काउंटर उत्पादों का उपयोग करने से भी बचना चाहिए जो आपकी आंखों की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। आप अगर घर पर कुछ प्राकृतिक तरीकों से आंखों को आराम पहुंचाना चाहते हैं तो उसके लिए कुछ उपाय लिख रहे हैं हम यहां-
1. ककड़ी का करें इस्तेमाल
ककड़ी की ठंकर आपकी आंखों के लिए सुखद हो सकती है। यह आंखों में महसूस हो रही जलन, तकलीफ और दर्द से निपटने में मदद कर सकता है। तो, बस ककड़ी की कुछ स्लाइस काटें और उन्हें थोड़ी देर के लिए फ्रीज़ में रखें, और जब ज़रूरत हो तो उन स्लाइस को निकाल कर अपनी आंखों पर रखें। याद रखें, आपको अपनी आंखों में कुछ ना डालें यह आपकी आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
2. कोल्ड कॉम्प्रेस
आप कोल्ड कॉम्प्रेस की मदद से अपनी पीड़ा और आंखों में होने वाली जलन को कम करने में सक्षम होंगे। इस प्रकार, आपकी परेशान आंखें को दर्द और सूजन से राहत मिलेगी। आप एक आइस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप ठंडे पानी में एक साफ कपड़े को डुबोकर निचोड़ें और इसे अपनी आंखों पर रख सकते हैं।
3. एलो वेरा जेल
एलो वेरा जेल मे मौजूद प्राकृतिक औषधिय गुण आपकी आंखों को जलन से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। इसमें आरामदायक गुण भी हैं जो आपको दर्द से छुटकारा पाने में मदद कर सकते हैं। साथ ही इसके एंटीमाइक्रोबायल यौगिकों और एंटीऑक्सीडेंट भी दर्दनाशक के तौर पर काम करते हैं। थोड़ी-सी रूई पर एलो वेरा जेल रखें और इस कॉटन पैड को अपनी आंखों पर रखें।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.