hamburger icon
A
Read in English

Sore Cuticles: जब क्यूटिकल्स में हो दर्द तो करें ये घरेलू उपाय

Pain in Cuticles Remedies: क्यूटिकल्स की स्किन कट-फट जाने या खिंच जाने की वजह से ऐसा होता है। इससे, उंगलियों को छूने पर बहुत अधिक दर्द होने लगता है। तो, कई बार नाखून काटते समय, या खरोंच लग जाने की वजह से भी क्यूटिकल्स में दर्द होने लगता है। इनसे राहत पाने के लिए इन तरीकों का करें इस्तेमाल।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 28, 2020 5:33 PM IST

क्यूटिकल्स (Remedies for Pain in Cuticles) या नाखूनों के पास की स्किन में कभी-कभी दर्द महसूस होता है। अक्सर, क्यूटिकल्स की स्किन कट-फट जाने या खिंच जाने की वजह से ऐसा होता है। इससे, उंगलियों को छूने पर बहुत अधिक दर्द होने लगता है। तो, कई बार नाखून काटते समय, या खरोंच लग जाने की वजह से भी क्यूटिकल्स (Remedies for Pain in Cuticles) में दर्द होने लगता है। इनसे राहत पाने के लिए इन तरीकों का करें इस्तेमाल।

जब क्यूटिकल्स में हो दर्द तो करें ये उपाय (Remedies for Pain in Cuticles):

उंगलियां चबाने की आदत से बचें :

अक्सर, उंगलियां या नाखून चबाने की आदत के कारण भी बहुत-से लोगों को क्यूटिकल्स में दर्द (Remedies for Pain in Cuticles) होने की तकलीफ होने लगती हैं। इसीलिए, सबसे पहले इस आदत को कंट्रोल करें। इससे, आपको क्यूटिकल्स में होने वाले छोटे-मोटे कट्स से बचना आसान हो जाएगा।

Tips to get Soft Hands: हेल्दी और सॉफ्ट हाथों के लिए करें ये उपाय, आपके हाथ रहेंगे हमेशा खूबसूरत और कोमल

गर्म पानी :

नाखूनों के नीचे जमा गंदगी के कारण या नाखूनों के रेशे खिंचने की वजह से जब दर्द हो। तो, अपने हाथों को गर्म पानी और साबुन के घोल में अपने हाथ को डुबोकर रखें। ऐसा दिन में 3-4 बार करें। गर्म पानी तकलीफ थोड़ी कम हो जाती है।

हाइड्रोजन पैरॉक्साइड :

इस समस्या से राहत पाने के लिए हाइड्रोजन पैरॉक्साइड (hydrogen peroxide) इस्तेमाल किया जा सकता है। कट या दर्द वाली जगह पर थोड़ा-सा हाइड्रोजन पैरॉक्साइड डालें। से, अच्छी तरह साफ करें। फिर, इसे साफ कपड़े या पट्टी से बांध दें।

डॉक्टर की मदद :

स्किन इंफेक्शन की वजह से भी क्यूटिकल्स में भी दर्द होने लगता है। इसीलिए, नाखूनों के आसपास की स्किन की अच्छी तरह जांच करें। अगर, उसमें कोई इंफेक्शन जैसी समस्या दिखें या दर्द 3-4 दिन से अधिक समय तक महसूस हो तो अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें।

Dry Hands: हाथों की ड्राईनेस को ना करें इग्नोर, सर्दियों में इन शहनाज़ हुसैन टिप्स की मदद से रखें हाथों का ख्याल