Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बचपन से ही सोनम कपूर को है ये बीमारी, नहीं है इसका कोई इलाज, जानिए बीमारी का नाम और इसके लक्षण

सोनम कपूर ने बताया कि पीसीओएस की वजह से उनका वजन बहुत अधिक बढ़ गया था और कई अन्य कॉम्प्लिकेशन्स भी हो रहीं थीं।

बचपन से ही सोनम कपूर को है ये बीमारी, नहीं है इसका कोई इलाज, जानिए बीमारी का नाम और इसके लक्षण

Written by Sadhna Tiwari |Updated : November 28, 2024 1:32 PM IST

Sonam Kapoor PCOS: पीसीओएस या पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (polycystic ovary syndrome symptoms)महिलाओं के प्रजनन सिस्टम से जुड़ी हुई एक बीमारी है जो कम उम्र की महिलाओं और लड़कियों में भी तेजी से बढ़ रही है। कुछ समय पहले बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने बताया कि उन्हें पीसीओएस है और वे लम्बे समय से इस बीमारी को मैनेज करने के लिए कोशिश कर रही हैं। सोनम कपूर (Sonam Kapoor Diseases) ने एक प्रोग्राम में बात करते हुए खुलासा किया कि उन्हें टीनएज में पता चल गया था कि उन्हें पीसीओएस है।

सोनम कपूर ने कहा कि वे छोटी उम्र से ही पीसीओएस की समस्या है। पीसीओएस की वजह से सोनम कपूर के शरीर में कई तरह के बदलाव (changes in body due to PCOS) दिखे। सोनम ने बताया कि उनके चेहरे पर बालों की ग्रोथ बहुत ज्यादा थी जिसकी वजह से कई बार उनका मजाक भी उड़ाया गया। वहीं, सोनम कपूर का वजन भी बहुत अधिक था। ओवरवेट होने की वजह से सोनम कपूर को बहुत अधिक परेशानियां भी हुईं। बता दें कि, सोनम कपूर ने बाद में अपना वजन कम किया और खुद को फिट बनाने के दिशा में बहुत मेहनत की।

सोनम के चेहरे पर दिखे थे पीसीओएस के ये लक्षण ( Sonam kapoor experienced these polycystic ovary syndrome symptoms on face)

पीसीओएस की मरीजों में हार्मोनल एक्ने (Hormonal acne in PCOS) की समस्या भी बहुत कॉमन है। सोनम ने बताया कि, हाई स्कूल के दिनों में जब लड़कियां अपनी स्किन और लुक्स को लेकर काफी सजग रहती हैं। ऐसे में सोनम कपूर का चेहरा एक्ने से भरा हुआ था। साथ ही चेहरे पर बाल (hormonal hair) अधिक होने से भी सोनम बहुत परेशान रहती थीं।

Also Read

More News

क्यों होता है पीसीओएस? (Causes of PCOS)

पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम 15-45 साल की महिलाओं में पायी जाने वाली एक कॉमन बीमारी है। पीसीओएस में ओवरी में छोटी-छोटी गांठे बनने लगती हैं और महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स के स्तर में उतार-चढ़ाव होने लगते हैं। इसकी वजह से उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। हार्मोनल इम्बैलेंस की वजह से महिलाओं के पीरियड्स से जुडी समस्याएं होने लगती हैं और इससे उन्हें आगे चलकर गर्भधारण में भी दिक्कत हो सकती है।

पीसीओएस के लक्षण (Symptoms of PCOS)

पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं

चेहरे पर पिम्पल्स

चेहरे के बालों की असामान्य ग्रोथ

हेयर फॉल और गंजेपन का खतरा

पीसीओएस का इलाज क्या है? (Treatment of PCOS)

पीसीओएस की बीमारी के कोई सटीक कारण पता नहीं चले हैं और ना ही इस बीमारी का कोई स्थायी इलाज है। इलाज के दौरान पीसीओएस के लक्षणों को मैनेज करनेकी कोशिश की जाती है। इन लक्षणों की गम्भीरता कम करने के लिए दवाओं और लाइफस्टाइल से जुड़े बदलावों की मदद ली जा सकती है।

डाइट, एक्सरसाइज, नियमित स्क्रीनिंग और अन्य तरीकों से पीसीओएस का रिस्क कम करने की कोशिश की जाती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।