• हिंदी

Sonam Kapoor: सोनम कपूर को भी था भयंकर PCOS, इन 3 टिप्‍स से दी बीमारी को मात

Sonam Kapoor: सोनम कपूर को भी था भयंकर PCOS, इन 3 टिप्‍स से दी बीमारी को मात
सोनम कपूर ने इन 3 आसान तरीकों से हराई PCOS बीमारी, जानिये कितनी गंभीर है ये बीमारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से बताया है कि उन्होंने किस तरह पीसीओएस का शिकार होने के बाद इसे कंट्रोल किया है। हालांकि इस रोग के लक्षण हर किसी में अलग अलग हो सकते हैं। इसलिए सोनम द्वारा बताई गई टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Written by Rashmi Upadhyay |Updated : June 9, 2021 11:27 AM IST

PCOS यानि कि पॉलीसिस्टिक डिम्बग्रंथि सिंड्रोम एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या है जो इन दिनों अधिकतर महिलाओं को प्रभावित कर रही है। जब कोई महिला पीसीओएस का शिकार होती है तो ओवरी के बाहरी किनारों पर छोटे अल्सर के साथ बढ़े हुए अंडाशय जैसी समस्या होने लगती है। आंकड़े बताते हैं कि हमारे देश में हर 5 में से एक महिला को यह शिकायत है। सिर्फ आम महिलाएं भी बल्कि सेलेब्रिटी भी इसका शिकार होती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से बताया है कि उन्होंने किस तरह पीसीओएस का शिकार होने के बाद इसे कंट्रोल किया है। हालांकि इस रोग के लक्षण हर किसी में अलग अलग हो सकते हैं। इसलिए सोनम द्वारा बताई गई टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

PCOS के लक्षण

नियमित वॉक करना

नियमित वॉक करने के कई लाभ होते हैं। वॉकिंग न सिर्फ फिट रखती है बल्कि कई रोगों से छुटकारा भी दिलाती है। वॉक करने के लाभ आप इसी बात से समझ सकते हैं कि इससे PCOS जैसी गंभीर बीमारी को भी हराया जा सकता है। एक्ट्रेस सोनम कपूर कहती हैं कि इस रोग में वॉक करना बहुत फायदेमंद साबित होता है। यह एक ऐसी नेचुरल एक्टिविटी है जिसे कोई भी व्यक्ति बहुत ही आसानी से कर सकता है। सोनम के मुताबिक उनका PCOS सही होने में वॉक का बहुत बड़ा रोल है। इसलिए वह कहती हैं कि अब वह रोजाना 10 हजार कदम चलती हैं।

योगा करना

योगा के लाभ के बारे में जितना कहा जाए उतना कम है। इसलिए सोनम कपूर भी कहती हैं कि PCOS के लिए वह योगा करने पर विशेष जोर देती हैं। योगा, मेडिटेशन और ब्रीदिंग एक्सरसाइज पीसीओएस को सही करने में अहम रोल निभाती है। सोनम का कहना है कि जब कोई महिला पीसीओएस से जूझती तो वह तनाव का शिकार भी जरूर होती है। ऐसे में योगा और मेडिटेशन मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर रखता है और पीसीओएस से जल्दी निजात दिलाता है।

मीठी चीजों के सेवन से बचें

PCOS को सही करने में आपकी डाइट का बहुत बड़ा रोज होता है। इसलिए आपको अपनी डाइट में फल और सब्जियों के साथ ऐसे फूड्स एड करने चाहिए जो प्रोटीन और ओमेगा-3 से लैसे हों। प्रोसेस्ड फूड और फैटी फूड के सेवन से जितना हो सके बचें। खासकर मीठे का स्वाद ऐसा होता है जो आपको उस समय तो बहुत अच्छा लगता है लेकिन बाद में इसके बहुत खतरनाक परिणाम झेलने पड़ते हैं। सोनम कपूर का कहना है कि उन्होंने मीठे को पूरी तरह से त्याग दिया था। वह कहती हैं कि मीठा छोड़ने का उनकी जिंदगी पर कितना सकारात्मक प्रभाव पड़ा है ये वह बता नहीं सकती हैं। इसलिए यदि आप भी पीसीओएस से जूझ रही हैं तो मीठे का सेवन कम कर दें।