सोनाली ने कहा, कीमोथेरेपी से हो रही हैं आंखें कमजोर ! जानें कीमो के अन्य साइड इफेक्ट्स और उपचार

सोनाली ने कहा कि कीमोथेरेपी की वजह से मेरी आंखों में अजीब सी दिक्कतें हो रही हैं और इस वजह से मैं सही तरीके से पढ़ नहीं पा रही हूं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 3, 2018 4:49 PM IST

कैंसर का इलाज करा रहीं अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे बहल का कहना है कि कीमोथेरेपी की वजह से उन्हें दिखने में थोड़ी सी दिक्कत हो रही है, जिसकी वजह से वह सहीं तरीके से किताब नहीं पढ़ पा रही। सोनाली ने शुक्रवार शाम को एक किताब के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, "अब अगली बुक की अनाउंसमेंट का समय है। पिछली किताब ने थोड़ा समय लिया क्योंकि कीमोथेरेपी की वजह से मेरी आंखों में अजीब सी दिक्कतें हो रही हैं और इस वजह से मैं सही तरीके से पढ़ नहीं पा रही हूं। थोड़ी सी डर गई थी लेकिन अब सब ठीक है।"

भारत में बढ़ रहा है स्ट्रोक का खतरा ! ”वर्ल्ड स्ट्रोक डे सिम्पोजियम” पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता

जब किसी को कैंसर होता है, तो उसका उपचार कीमोथेरेपी के जरिए किया जाता है। कैंसर पर नियंत्रण के लिए कीमोथेरेपी बहुत की कारगर होता है है। यदि कैंसर अपने आखिरी स्‍टेज में है त‍ब भी कीमोथेरेपी के जरिए इस पर काफी हद तक नियंत्रण हो जाता है। सोनाली बेंद्रे को हुए मेटास्टेसिस कैंसर को कितना जानते हैं आप ?

कीमोथेरेपी वो दवाएं हैं, जिनका प्रयोग कैंसर के सेल्स को खत्म करने के लिए किया जाता है। इन दवाओं के कारण ट्यूमर सिकुड़ जाते हैं और कैंसर फैल नहीं पाता है। कीमोथेरेपी कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के उपचार के लिए प्रयोग किया जाता है, तो जाहिर सी बात है इसके साइड इफेक्‍ट्स भी होंगे। कीमोथेरेपी करा रही सोनाली भी इसी तरह के साइड इफेक्ट्स से इन दिनों जूझ रही हैं। उन्होंने खुद बताया है कि उन्हें देखने में थोड़ी सी दिक्कत महसूस हो रही है। जानें, कीमोथेरेपी से और क्या-क्या साइड इफेक्ट्स होते हैं और इसके उपचार में आपको क्या करना चाहिए...

अगर दिखते हैं ये 4 संकेत, तो हो सकता है किडनी में स्टोन

Chemotherapy side effects कीमोथेरेपी के साइड-इफेक्‍ट पर नियंत्रण पाने में सबसे अधिक योगदान खानपान का होता है। © Shutterstock

कीमोथेरेपी के साइड इफेक्‍ट्स

कैंसर होने पर कीमोथेरेपी के जरिए खतरनाक सेल्‍स को काबू में किया जाता है। कई बार कीमोथेरेपी के दौरान प्रयोग की जाने वाली दवाओं के साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। इनमें से सामान्य है थकान, नींद नआना, लगातार उल्टियां होना, दस्त, मुंह में घाव होना, बालों का झड़ना, त्‍वचा पर चकत्ते, खून की कमी होना आदि।

कीमोथेरेपी साइड इफेक्‍ट्स का उपचार

- कीमोथेरेपी के साइड-इफेक्‍ट पर नियंत्रण पाने में सबसे अधिक योगदान खानपान का होता है। यदि आपको कीमोथेरेपी के कारण मतली या उल्‍टी की शिकायत है तो खाने में तला-भुना, ज्‍यादा मसालेदार, अधिक नमक युक्‍त आदि खाने से परहेज करना चाहिए। इस‍की जगह पर संतुलित और आसानी से पचने वाला आहार लेना चाहिए।

सुपारी चबाने की आदत छोड़ दें, हो सकती हैं ये 4 गंभीर बीमारियां

- नियमित व्‍यायाम को अपने जीवन में शामिल कीजिए। सुबह के समय 40 से 50 मिनट व्‍यायाम, योग और मेडीटेशन के लिए दीजिए। चूंकि, इस समय बालों के गिरने की समस्‍या भी होती है, ऐसे में बालों में ड्रायर का प्रयोग न करें। हेयर डाई भी लगाने से बचें। इसके अलावा धूम्रपान और शराब का सेवन बिल्कुल न करें, अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन भी न करें।

- कीमोथेरेपी बहुत ही दर्दनाक प्रक्रिया होती है। इससे उबरने के बाद यदि आपको इसके साइड-इफेक्‍ट से जूझने पर भी हिम्‍मत से काम लें। हमेशा चिकित्‍सक के संपर्क में भी रहें।

इनपुट: (आइएएनएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.