... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : August 24, 2018 5:27 PM IST
आजकल बढ़ते प्रदूषण के कारण सभी लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही इससे सांस और त्वचा संबंधी बीमारियों से ग्रसित होने की आशंका भी बढ़ती जा रही है।
बाहरी प्रदूषण के साथ घर के अंदर का प्रदूषण भी खतरनाक होता है, लेकिन कुछ चीजों और उपायों को अपनाकर इस मुसीबत से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं कि कौन-से उपायों की मदद से घर के अंदर का प्रदूषण कम किया जा सकता है।
घर के अंदर पौधे लगाएं
घर के अंदर पौधों को लगाने से ना सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ती है. बल्कि स्वस्थ और साफ हवा भी मिलती है। पौधें ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं और घर में दूषित हवा की मात्रा को कम करते हैं। मनी प्लांट, नाग पौधा और एरेका पाम जैसे भारतीय पौधों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
घर में धूम्रपान से परहेज
घर के अंदर धूम्रपान (स्मोकिंग) नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे घर के अंदर की हवा विशुद्ध होती है और हवा में प्रदूषण के कण बढ़ जाते हैं।
कार्बनिक यौगिक वाले रंगों का इस्तेमाल
घर की दीवारों पर कम वाष्पशील कार्बनिक यौगिक वाले रंगों का इस्तेमाल करें, क्योंकि ज्यादा वाष्पशील कार्बनिक यौगिक वाले रंगों के अंदर मौजूद विषाक्त पदार्थ सामान्य तापमान के अंदर ही हवा में घुलकर नुकसान पहुंचाते हैं।
पानी को ना टपकने दें
घर के अंदर पानी टपकने की समस्या ना होने दें इससे फंगस, फफूंदी और जगह सड़ जाने जैसी समस्या होने लगती है. जो अस्थमा, साइनस (एक प्रकार का सिरदर्द) और घरघराहट जैसी समस्याओं को और बढ़ाते हैं। इसलिए नियमित अंतराल पर घर की मरम्मत करवाते रहें।
बिजली के उपकरणों का रखें ध्यान
विद्युत उपकरणों पर ध्यान रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि फ्रिज और ओवन जैसे उपकरण हानिकारक गैस का उत्पादन करते हैं। जिससे घर का वातावरण दूषित हो सकता है। इसके लिए विद्युत उपकरणों का नियमित रखरखाव काफी अहम है।
घर को रखे स्वच्छ
घर के अंदर साफ-सफाई करना महत्वपूर्ण होता है, लेकिन साफ-सफाई करते हुए अधिकतर बार छोटी और कोने वाली जगहों पर ध्यान नहीं दिया जाता है। जिससे वहां पर कीटाणु एकत्रित होने लगते हैं और नुकसान पहुंचाते हैं इसलिए साफ-सफाई करते हुए फर्नीचर के नीचे, घर के कोनों, छोटी-छोटी जगहों पर भी अच्छी तरह सफाई करें।
धूप और हवा आने दें
रोजाना घर की खिड़कियां कम से कम 5-10 मिनट तक खुली रखें. क्योंकि पर्याप्त धूप और हवा ना लगने से घर के अंदर दूषित कणों और वायु-संचालन में कमी आ जाती है और घर का स्वास्थ्य बिगड़ जाता है।
बायो-फ्रेंडली उत्पादों का प्रयोग
कीटनाशकों की जगह बायो-फ्रेंडली उत्पादों का इस्तेमाल करें क्योंकि विषाक्त उत्पादों का इस्तेमाल कम करने से घर के अंदर हवा में दूषित कणों की मात्रा कम हो जाती है।
चित्रस्रोत: Shutterstock.