इन 6 तरीकों से पुरुषों की सेहत बर्बाद कर सकती है toxic masculinity

अपने इमोशन को दबाने से आपकी समय से पहले मौत हो सकती है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : November 21, 2017 12:28 PM IST

आपने कई बार ऐसे वर्ड्स सुने होंगे कि 'मर्द को दर्द नहीं होता है' या 'बॉयज डोंट क्राइ'। वास्तव में यह ऐसे वर्ड्स है जिनसे यह साबित होता है कि पुरुषों को हमेशा सख्त रहना चाहिए या दूसरी भाषा में कहें, तो उनकी मर्दानगी कम नहीं होनी चाहिए। पुरुष खुद को हमेशा, बहादुर, असंवेदनशील, तार्किक और निडर पेश करते हैं। बचपन से उन्हें सिखाया जाता है कि वो मर्द हैं और उन्हें किसी भी तरह के इमोशन से दूर रहना चाहिए। वास्तव में इस मर्दाना रवैये को टॉक्सिक मैस्क्यलिनटी या आसान शब्दों में कहें तो पुरुषों का सख्त व्यवहार कहा जा सकता है। इस तरह के व्यवहार से आपको कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं।

1) एसटीडी का खतरा

मर्दाना रवैया की वजह से आप यह सोचते हैं कि आप सेक्स के मामले में किसी भी महिला पर हावी हो सकते हैं और इसके लिए आप लापरवाही से सेक्स करते हैं। इससे आप असुरक्षित यौन संबंध की गिरफ्त में आ सकते हैं जिससे आपको यौन संचरित रोगों का खतरा हो सकता है।

2) मेंटल हेल्थ पर असर

जर्नल ऑफ काउंसिलिंग साइकोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चला है कि जो पुरुष प्लेबॉय की भूमिका निभाते हैं उन्हें साइकोलोजिकल प्रॉब्लम्स का अधिक खतरा होता है। सबसे बड़ी बात ऐसे पुरुष अपनी समस्याओं के लिए चिकित्सीय मदद भी नहीं लेते हैं।

3) पुरुषों में आत्महत्या का बड़ा कारण

मर्दाना व्यवहार लोगों को अपनी मानसिक समस्याओं के लिए मदद पाने से रोकता है। दूसरी तरफ महिलाएं, परिवार और दोस्तों में भावनात्मक समर्थन मांगती हैं। जाहिर है किसी तरह का सपोर्ट नहीं मिलने की वजह से उनमें आत्महत्या के मामले बढ़ सकते हैं।

4) हृदय स्वास्थ्य के लिए ख़राब

इस तरह के लोग अपने इमोशन को दबाकर रखते हैं। खुद को मर्द साबित करने के लिए इमोशन को बीच में नहीं आने देते हैं। इससे उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। अध्ययनों के अनुसार, इमोशन को दबाना हृदय स्वास्थ्य से जुड़ा है।

5) कैंसर का ख़तरा

इमोशन को दबाना जैसे गुस्से को काबू करना आदि से आपको कैंसर का खतरा हो सकता है। इतना ही नहीं ऐसे लोगों स्किन कैंसर होने का खतरा भी अधिक होता है।

6) समय से पहले मौत

कई अध्ययन इस बात की पुष्टि करते हैं कि अपनी भावनाओं को दबाने से इंसान अंदर से परेशान रहने लगता है और अंत में जाकर यह भावना समय से पहले मौत का कारण बन सकती है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

सन्दर्भ- 1.Muparamoto, N. (2012). ‘Trophy-hunting scripts’ among male university students in Zimbabwe. African Journal of AIDS Research, 11(4), 319-326.

2.Wong, Y. J., Owen, J., & Shea, M. (2012). A latent class regression analysis of men’s conformity to masculine norms and psychological distress. Journal of counseling psychology, 59(1), 176.

3.Kaplow, J. B., Gipson, P. Y., Horwitz, A. G., Burch, B. N., & King, C. A. (2014). Emotional Suppression Mediates the Relation Between Adverse Life Events and Adolescent Suicide: Implications for Prevention. Prevention Science : The Official Journal of the Society for Prevention Research, 15(2), 177–185. http://doi.org/10.1007/s11121-013-0367-9

4.Roberts, N. A., Levenson, R. W., & Gross, J. J. (2008). Cardiovascular Costs of Emotion Suppression Cross Ethnic Lines. International Journal of Psychophysiology : Official Journal of the International Organization of Psychophysiology, 70(1), 82–87. http://doi.org/10.1016/j.ijpsycho.2008.06.003

5.Thomas, S. P., Groer, M., Davis, M., Droppleman, P., Mozingo, J., & Pierce, M. (2000). Anger and cancer: an analysis of the linkages. Cancer nursing, 23(5), 344-349.

6.Chapman, B. P., Fiscella, K., Kawachi, I., Duberstein, P., & Muennig, P. (2013). Emotion Suppression and Mortality Risk Over a 12-Year Follow-up. Journal of Psychosomatic Research, 75(4), 381–385. http://doi.org/10.1016/j.jpsychores.2013.07.014

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.