जल गए हैं तो न करें ये गलतियां, हो सकता है ज्‍यादा नुकसान

ऐसा देखने को मिलता है कि लोग कई बार जलने के दौरान डॉक्टर से सलाह लेने की जगह घरेलू उपचारों को ज्यादा तरजीह देने लगते हैं लेकिन जलने पर सबसे पहले हमें डॉक्टर की मदद ही लेनी चाहिए।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : August 29, 2018 11:39 AM IST

दुर्घटना किसी के भी साथ घट सकती है। पर दुर्घटना से भी ज्‍यादा खतरनाक होती है उस दौरान और उसके बाद बरती गई लापरवाही। जाने-अनजाने कई बार हम ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जिससे हो सकता है बड़ा नुकसान। जल जाने के बाद कहीं आप भी तो नहीं कर बैठते गलतियां।

बर्फ का इस्तेमाल- ऐसा अक्सर देखने को मिलता है कि जब हमारी स्किन जल जाती है तो सबसे पहले लोग बर्फ का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ऐसा करने से हमारे त्वचा के टिशू को और ज्यादा नुकसान पहुंचता है। इससे हमारा रक्त संचार प्रभावित हो सकता है। बर्फ लगाकर फफोले कम करने का उपाय बाद में परेशानी का कारण बन सकता है।

पानी का प्रयोग-  कुछ लोग ये मानते हैं कि जलने पर पानी को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, लेकिन यह सही बात नहीं है। हमें जलने पर ठंडे पानी का इस्तेमाल करना चाहिए इससे जलन को कम करने में सहायता मिलती है।

बटर का इस्तेमाल-  कई लोगों को देखा जाता है कि वे जलने के बाद बटर या तेल का इस्तेमाल करते हैं लेकिन यह हमारी त्व्चा के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। बटर या तेल लगाने से एक परत बन जाती है जो जलन की गर्माहट को बाहर नहीं निकलने देती है जिससे त्वचा ठीक होने में ज्यादा समय ले सकती है और संक्रमण का शिकार भी हो सकती है।

डॉक्टर की सहायता-  लोग कई बार जलने के दौरान डॉक्टर से सलाह लेने की जगह घरेलू उपचारों को ज्यादा तरजीह देने लगते हैं लेकिन जलने पर सबसे पहले हमें डॉक्टर की मदद ही लेनी चाहिए।

जले हुए हिस्से को ढक लें-  अक्सर लोग जलने के बाद शरीर के अंगो को खुला रखने की गलती करते हैं जो संक्रमण के लिए जिम्मेदार हो सकती है। जली हुुुई जगह पर कोई कपड़ा चिपका हुआ है तो उसे खुद से हटाने की जगह पर डॉक्टर की मदद लें।

छालों को फोड़ना- कई बार जलने के बाद स्किन पर छाले हो जाते हैं, तो हमें इन छालों को फोड़ने से बचना है और डॉक्टर के सलाह अनुसार काम करना है।

स्किन को छूना-  जलने के बाद हमारी त्वचा बहुत ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है इसलिए हमें जली हुई त्वचा को छूने से बचना चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.