Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

ब्रेस्‍ट कैंसर के बारे में कुछ भ्रांतियां, जिन्‍हें जल्‍द दूर कर लेना चाहिए

स्तन कैंसर के मरीजों में अब तक सिर्फ 13% मामले ही ऐसे देखे गए हैं, जिनमें रोगी के किसी नजदीकी रिश्तेदार को भी स्तन कैंसर रहा हो। इसके विपरीत ऐसा भी नहीं है कि अगर आपके परिवार में किसी को भी कैंसर नहीं हुआ है, तो आपको भी स्तन कैंसर का खतरा नहीं है।

ब्रेस्‍ट कैंसर के बारे में कुछ भ्रांतियां, जिन्‍हें जल्‍द दूर कर लेना चाहिए
स्तन कैंसर के मरीजों में अब तक सिर्फ 13% मामले ही ऐसे देखे गए हैं, जिनमें रोगी के किसी नजदीकी रिश्तेदार को भी स्तन कैंसर रहा हो। इसके विपरीत ऐसा भी नहीं है कि अगर आपके परिवार में किसी को भी कैंसर नहीं हुआ है, तो आपको भी स्तन कैंसर का खतरा नहीं है। © Shutterstock

Written by Yogita Yadav |Published : April 27, 2019 6:35 PM IST

ब्रेस्‍ट कैंसर महिलाओं को होने वाली घातक बीमारियों में से एक है। अगर इसका समय पर पता न चल पाए तो इसका इलाज मुश्किल हो जाता है। पर इसका यह अर्थ नहीं है कि इसका इलाज हो ही नहीं सकता। बल्कि इसकी प्रारंभिक जांच तो महिलाएं खुद ही कर सकती है। पर आज भी ब्रेस्‍ट कैंसर के बारे में कई तरह गलत अवधा‍रणाएं फैल गई हैं। आइए जानते हैं कि क्‍या है वे भ्रांतियां और क्‍या है उनकी सच्‍चाई।

यह भी पढ़ें - बच्चों में भी बढ़ रहा है टाइप-2 डायबीटीज का खतरा,  जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

भ्रांति नंबर 1 - सिर्फ महिलाओं को ही होता है ब्रेस्‍ट कैंसर

Also Read

More News

ब्रेस्‍ट कैंसर के बारे में यह सबसे ज्‍यादा प्रचलित भ्रामक बात है। ऐसा नहीं है कि स्तन कैंसर का खतरा सिर्फ महिलाओं को होता है। पुरुषों को भी स्तन कैंसर हो सकता है। दरअसल पुरुषों के सीने पर उभार नहीं आता है, मगर उनके शरीर में भी ब्रेस्ट टिशूज होते हैं। इसलिए पुरुषों को भी ब्रेस्ट कैंसर का खतरा होता है। हालांकि पुरुषों में स्तन कैंसर के मामले महिलाओं जितने नहीं देखे गए हैं।

यह भी पढ़ें - ब्रेस्‍ट हेल्‍थ के लिए महिलाओं को डायट में शामिल करने चाहिए ये खास फूड

भ्रांति नंबर 2 - मां से बेटियों में आता है स्‍तन कैंसर

ये सच है कि कैंसर अनुवांशिक रोग है, इसलिए अगर आपके परिवार में किसी को स्तन कैंसर है, तो आपको इसका खतरा होता है। मगर ऐसा जरूरी नहीं है कि आप स्तन कैंसर का शिकार जरूर होंगी। स्तन कैंसर के मरीजों में अब तक सिर्फ 13% मामले ही ऐसे देखे गए हैं, जिनमें रोगी के किसी नजदीकी रिश्तेदार को भी स्तन कैंसर रहा हो। इसके विपरीत ऐसा भी नहीं है कि अगर आपके परिवार में किसी को भी कैंसर नहीं हुआ है, तो आपको भी स्तन कैंसर का खतरा नहीं है। स्तन कैंसर के ज्यादातर मामलों में मरीजों के घर-परिवार में पहले से कोई रोगी नहीं होता है। स्तन कैंसर का खतरा कई चीजें बढ़ाती हैं, जिनमें जीवनशैली और खान-पान प्रमुख है।

यह भी पढ़ें – क्‍या गलत साइज की ब्रा भी हो सकती है ब्रेस्‍ट कैंसर का कारण ?

भ्रम नंबर 3 - डियोड्रेंट लगाने से होता है स्तन कैंसर

इस बात में बिल्कुल सच्चाई नहीं है कि डियोड्रेंट लगाने से स्तन कैंसर का खतरा बढ़ता है। डियोड्रेंट्स बनाने में कई तरह के केमिकल्स का प्रयोग किया जाता है, जो त्वचा के लिए खतरनाक हो सकते हैं। पहले आए कुछ शोध इस बात की संभावना जताते हैं कि डियोड्रेंट्स का ज्यादा प्रयोग स्तन कैंसर को बढ़ावा देता है। मगर इस बात के वैज्ञानिक प्रमाण अब तक नहीं मिले हैं। डियो के ज्यादा प्रयोग से त्वचा की दूसरी कई समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए इसके प्रयोग में सावधानी बरतनी चाहिए।

यह भी पढ़ें – ब्रेस्‍ट को शेप में रखने के लिए अपनाएं ये तीन घरेलू उपाय

भ्रांति नंबर 4 - हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल वालों को कभी नहीं होता कैंसर

अगर आप हेल्दी जीवनशैली अपनाती हैं, यानी अच्छी और हेल्दी चीजें खाती हैं, सिगरेट-शराब कभी नहीं पीती हैं और रेगुलर एक्सरसाइज भी करती हैं, तो इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपको स्तन कैंसर नहीं हो सकता है। हालांकि शुरुआत से ही ऐसी आदतें अपनाने से ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को 50% तक कम किया जा सकता है।

भ्रांति नंबर 5 - स्तनों में गांठ का मतलब मुझे स्तन कैंसर है

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अगर आपको अपने स्तनों को छूने में गांठ महसूस हो रही है, तो इसका अर्थ यह नहीं है कि आपको स्तन कैंसर है। कई बार दूसरे कारणों से भी स्तनों में गांठ हो जाती है। स्तन कैंसर के दूसरे लक्षणों पर भी ध्यान दें जैसे- किसी एक या दोनों स्तनों के आकार में बदलाव, स्तनों का रंग लाल या भूरा होना, निप्पल पर दाने, चकत्‍ते और खुजली होना, निप्पल से अचानक तरल पदार्थ रिसने लगना, स्‍तनों में अचानक दर्द शुरू हो जाना जो आसानी से ठीक न हो।

About the Author

... Read More