
... Read More
सूर्य ग्रहण कर सकता है आपकी आंखें खराब, 'रिंग ऑफ फायर' को सुरक्षित तरीके से देखने के टिप्स।
Solar Eclipse Eye Safety: भारत में 21 जून 2020 को वार्षिक सूर्य ग्रहण की अभूतपूर्व घटना देखने को मिलेगी। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा तथा इसमें सूर्य का किनारे का गोलाकर भाग ही दिखाई देगा, इसे 'रिंग ऑफ फायर' भी कहा जाता है। इस कारण सूर्य ग्रहण के दौरान दिन में अंधेरा भी छा जाएगा। यह खगोलीय घटना करोड़ों लोगों के दिलों में रोमांच पैदा करेगी। उम्मीद की जा रही है कि यह ग्रहण सुबह 9.15 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 12.10 पर अपने चरम पर होगा। इसके 3:04 मिनट पर समाप्त होने की संभावना है।
हालांकि, कई संस्कृतिविद इस ग्रहण को शुभ नहीं मान रहे हैं, लेकिन वैज्ञानिक इसे एक अनूठे अनुभव के रूप में देख रहे हैं। इस सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य को नंगी आंखों से सीधे देखना घातक (Solar Eclipse Eye Safety) हो सकता है। नेत्ररोग विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आप इस घटना को देखना ही चाहते हैं, तो आपको अपनी आंखों को खास तरह के चश्मों के इस्तेमाल से सुरक्षित करना होगा। शार्प साइट ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स के वरिष्ठ कंसलटेंट डॉ. विनीत सहगल कहते हैं, 'महत्वपूर्ण यह है कि सुरक्षित चश्मा लगाएं, क्योंकि इस दौरान सूर्य से खतरनाक किरणें निकलती हैं, जो सीधे देखने पर आंखों के रेटिना तक को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
डॉ. विनीत कहते हैं कि नंगी आंखों से सूर्य को देखना आपकी आंखों को हमेशा के लिए खराब (Solar Eclipse Eye Safety) कर सकता है। इसे सोलर रेटिनोपैथी कहते हैं। नुकसान अस्थायी भी हो सकता है और स्थायी भी, लेकिन पूरी तरह से अंधा होना संभव नहीं है, क्योंकि घाव आपकी आंखों के बीच वाले हिस्से में ही होता है। मुश्किल यह है कि नुकसान तुरंत पता नहीं चलेगा। ग्रहण से जो नुकसान होगा, उससे कोई दर्द या अन्य लक्षण दिखाई नहीं देगा, लेकिन कुछ घंटों या दिनों के बाद इसका अनुभव होना शुरू हो सकता है।
Solar Eclipse 2020: एक्स-रे फिल्म के जरिए सूर्य ग्रहण को देखना कितना सुरक्षित?
सूर्य ग्रहण को सीधे देखने के बाद आमतौर पर आपको साफ दिखाई नहीं देगा या अलग से रंग दिखेंगे। आपको पढ़ने में मुश्किल हो सकती है। आपको शीशे में चेहरा नहीं दिख सकता है या आंखों से देखने पर बीच में काला धब्बा नजर आ सकता है। इसलिए, अगर आप सूर्य ग्रहण देखने के बाद किसी तरह के लक्षण महसूस करें, तो तुरंत नेत्र रोग विशेषज्ञ को दिखाएं और अपना उपचार करवाएं।
. सबसे पहले तो इसे नंगी आंखों से न देखें।
. ग्रहण को चश्मे में सर्टिफाइड एलुमिनाइज्ड माइलर फिल्टर या फिर 14 वेल्डर ग्लास लगे हो।
. कार्डबोर्ड में छोटा सा छेद करें और किसी सफेद कागज या दीवार पर पर सूर्य की छाया बनाएं ओर सूर्य ग्रहण को देखें।
. टेलीस्कोप पर सोलर फिल्टर का प्रयोग करें।
. सूर्य ग्रहण को ऑप्टिकल व्यूफाइंडर या कैमरा से बिल्कुल भी न (Solar Eclipse & Eye Damage in Hindi) देखें। इससे आपकी आंखों को उतना ही नुकसान पहुंचेगा, जितना सीधे देखने से होगा।
. ग्रहण की तस्वीरें न लें।
. अगर आपको लगता है की आपने सूर्य ग्रहण को देखा है और कुछ परेशानी अनुभव कर रहे हों , तो तुरंत नेत्र चिकित्सक से संपर्क करें।
Solar Eclipse and Pregnancy: सूर्य ग्रहण के दौरान प्रेगनेंट महिलाएं ऐसे रखें अपना ख्याल