Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Kharate Kis Karan Aate Hain | रात को खर्राटे मारकर सोने वाले व्यक्ति रात को किसी दुश्मन से कम नहीं दिखते हैं, क्योंकि वे अपने पार्टनर या आसपास सोने वाले व्यक्ति की क्या हालत करते हैं ये बस वे लोग ही जानते हैं। खर्राटे मारने की आदत पर आमतौर पर खूब मजाक उड़ाया जाता है और यह बात हंसी-मजाक से शुरू होकर अक्सर वहीं खत्म हो जाती है। लेकिन खर्राटे मारना जरूरी नहीं है कि महज एक आदत ही हो कई बार यह एक जानलेवा बीमारी का संकेत भी हो सकता है। जी हाँ! हम आपको ऐसी ही बीमारी के बारे में बताने वाले हैं, दिखने में तो सिर्फ रात को खर्राटे मारने वाली एक आदत की तरह होती है लेकिन इससे कुछ गंभीर मामलों में नींद के दौरान ही मरीज की जान जा सकती है। हर किसी को इस बीमारी के बारे में जानना चाहिए।
इस बीमारी को ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया (Obstructive Sleep Apnea) या ओएसए (OSA) कहा जाता है और कुछ गंभीर मामलों में यह जानलेवा भी बन सकती है। ओएसए एक प्रकार का ब्रीथिंग डिसऑर्डर होता है, जिसमें रात को नींद के दौरान मरीज को सांस बार-बार रुकती और चलती रहती है। इससे कई बार गहरी नींद के कारण मरीज का दम घुटने लगता है और मृत्यु हो सकती है।
(और पढ़ें - खर्राटे आने से हार्ट अटैक का खतरा)
ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया में ऊपरी श्वसन मार्ग ब्लॉक होने लगते हैं, जो आमतौर पर गले की मांसपेशियां ढीली पड़ने, तालु ढीला पड़ने या जीभ का पीछे की तरफ जाने के कारण होता है। यह जेनेटिक कंडीशन हो सकती है और महिलाओं से ज्यादा पुरुषों में पाई जाती है। इसके अलावा इसके कुछ अन्य रिस्क फैक्टर भी हो सकते हैं जैसे मोटापा, लंबे समय से नशे की आदत या बढ़ती उम्र।
रात को खर्राटे मारना इसका प्रमुख लक्षण हैं, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि हर खर्राटे मारने वाले व्यक्ति को यह बीमारी हो। इसलिए खर्राटे मारने के साथ-साथ कुछ अन्य लक्षण भी देखे जा सकते हैं, जैसे दम घुटने के कारण बार-बार नींद से उठना, सुबह गला व मुंह सूखा उठना, सुबह उठने पर सिर दर्द या चक्कर आने जैसा महसूस होना।
इसके आसपास सोने वाला व्यक्ति नोटिस कर सकता है कि मरीज को नींद के दौरान हो रहे खर्राटे असामान्य हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मरीज नींद के दौरान सांस लेने के लिए ज्यादा मेहनत लगा रहा होता है और क्योंकि उसका बार-बार दम घुट रहा होता है। इसलिए अगर किसी ऊपर बताए गए लक्षणों में से कोई भी दिखता है, तो डॉक्टर से इस बारे में संपर्क कर लेना चाहिए, ताकि स्थिति को गंभीर होने से बचाया जा सकते।
अगर आपको लगता है कि आप या परिवार में कोई और व्यक्ति ओएसए से जूझ रहा है, तो बिना देरी किए डॉक्टर के पास चले जाना चाहिए। डॉक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों व परहेजों के बारे में अच्छे से सुनें और उनका ध्यानपूर्वक पालन करें। इसके साथ-साथ आप अपनी लाइफस्टाइल को अच्छा बनाएं जिसमें नियमित रूप से एक्सरसाइज करने की आदत डालें, सही डाइट लें और पर्याप्त नींद लें।
अगर आप स्मोकिंग, ड्रिंकिंग या किसी भी तरह का नशा करते हैं, तो उसे तुरंत छोड़ दें। अगर आपके शरीर का वजन ज्यादा बढ़ा हुआ है, तो तुरंत उसे कम करना शुरू कर दें। नशा छोड़ने या शरीर का वजन कम करने के लिए आप डॉक्टर या किसी प्रोफेशनल की मदद भी ले सकते हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।