इन 3 कारणों से दिख सकता है आपका चेहरा फूला हुआ!

इसके अलावा, पता करें कि आपके चेहरे की सूजन को कम करने के लिए आप क्या कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : December 26, 2017 5:00 PM IST

क्या आपका चेहरा अचानक बड़ा दिखना शुरु हो गया है? जबकि आपके चेहरे पर वज़न नहीं बढ़ा है। इसके अन्य कई कारण हो सकते हैं। आइये जानते हैं कि अचानक से आपका चेहरा अचानक भरा हुआ या फुला हुआ क्यों दिखता है।

वॉटर रिटेंशन

ज़्यादा चीनी, नमक और शराब का सेवन आपके चेहरे को फुला हुआ दिखा सकता है। यह कहा गया जर्नल डर्मेटो-एंडोक्लाइनोलॉजी (Dermato-Endocrinology) में छपे एक अध्ययन में।[1] इसकी वजह से आपके शरीर के टिश्यूज़ पानी को आपके चेहरे में जमा करते या हैं पकड़कर रख सकता है। इसीलिए इन खाद्य पदार्थों को कम खाना-पीना चाहिए। जब आपके शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो आपका शरीर अधिक पानी रोककर रखता है। इसीलिए ज़्यादा पानी पीने की कोशिश करें।

फूड इंटॉलरेंस (Food intolerances)

जर्नल कम्यूनिटी हॉस्पिटल इंटर्नल मेडिसिन पर्स्पेक्टिव में छपी एक स्टडी में यह कहा गया कि अगर आपको ग्लूटेन इंटॉलरेंस या इरिटेबल बोवेल सिंड्रोम (irritable bowel syndrome) जैसी किसी भी समस्या से पीड़ित हैं, तो आपका चेहरा बहुत सूजा हुआ दिखायी दे सकता हैं।[2] हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि आईबीएस आपके चेहरे पर सूजन का कारण क्यों बनता है। इसीलिए अगर आपको अपना चेहरा फूला हुआ नज़र आए तो अपने डॉक्टर से बात करें।

हार्मोनल बदलाव

अगर आपको पीरियड्स के दौरान आपको अपने चेहरे पर सूजन दिखती हैं, तो आपको अपने गायनकोलॉजिस्ट के पास जाना ही बुद्धिमानी हो सकता है। आपके पीरियड्स के दौरान आपके शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन में बढ़त देखी जा सकती है। जिसकी वजह से पीएमएस के लक्षणों और चेहरे की सूजन जैसे परिणाम दिखायी दे सकते हैं। यह बात जर्नल इंटरनेशनल जर्नल ऑफ वूमेन्स हेल्थ में छपी एक स्टडी में कही गयी।[3]

Read this in English

अनुवादक:Sadhana Tiwari

चित्रस्रोत: Shutterstock

संदर्भ:[1] Schagen, S. K., Zampeli, V. A., Makrantonaki, E., & Zouboulis, C. C. (2012). Discovering the link between nutrition and skin ageing. Dermato-Endocrinology, 4(3), 298–307. https://doi.org/10.4161/derm.22876

[2] Benrajab, K. M., Singh, G., & Obah, E. (2015). Hereditary angioedema presenting as irritable bowel syndrome: a case of early closure. Journal of Community Hospital Internal Medicine Perspectives, 5(5), 10.3402/jchimp.v5.29114. https://doi.org/10.3402/jchimp.v5.29114

[3] Tasmania, P. M., Ribeiro, D. de O., Barros Guimarães, B. E., Machado, A. F. P., & Tacani, R. E. (2015). Characterization of symptoms and oedema distribution in premenstrual syndrome. International Journal of Women’s Health, 7, 297–303. https://doi.org/10.2147/IJWH.S74251

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source