
... Read More
Written By: Atul Modi | Updated : August 8, 2022 6:27 PM IST
बहुत ज्यादा गर्मी और बरसात के मौसम में सांप काटने (Snake Bite) की घटनाएं काफी हद तक बढ़ जाती हैं। इस प्रकार की घटनाएं खासकर जंगली और ग्रामीण इलाकों में देखने को मिलती हैं। सांप काटने पर अधिकांश लोग बहुत ज्यादा डर जाते हैं और यह निर्णय नहीं ले पाते कि सांप के काटने के बाद उन्हें क्या करना चाहिए। सांप काटने के बाद कुछ लोग अंधविश्वास के भी चक्कर में पड़ जाते हैं। जबकि सांप काटने को लेकर विशेषज्ञों की सलाह बिल्कुल अलग है।
झारखंड के क्रेनियाफैसियल सर्जन डॉ अनुज कुमार कहते हैं कि, अगर किसी व्यक्ति को सांप काट ले तो उसे सबसे पहले यह बात बताने की जरूरत होती है कि, 70% सांप जहरीले नहीं होते हैं। इसका मतलब यह है कि अगर आप को सांप काटता है तो यह जरूरी नहीं है कि आपको किसी जहरीले सांप ने ही काटा है। हो सकता है कि आपको किसी साधारण सांप ने काटा हो ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं है।
डॉ अनुज कहते हैं, सांप काटने के बाद सांप को पकड़ने या मारने की कोशिश ना करें और ना ही किसी तांत्रिक के पास जाने का विचार करें। इसके अलावा, अगर आपने आभूषण, घड़ी, अंगूठियां पहन रखी है तो उसे हटा दें क्योंकि काटे गए क्षेत्र में सूजन आ सकती है। कुल मिलाकर पीड़ित के शरीर पर कोई भी कसा वाली वस्तु में रहने दे। जिस स्थान पर सांप ने काटा है वहां ब्लेड या धारदार वस्तु से काटने की कोशिश ना करें। बल्कि पीड़ित को जितनी जल्दी हो सके नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं और डॉक्टर से उसका प्राथमिक उपचार और एंटी वेनम इंजेक्शन (Anti Venom Injection) लगवाएं।
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी अस्पताल में जाने-माने न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर विजय नाथ मिश्रा कहते हैं कि, लगभग 25 से 30% सांप ऐसे होते हैं जिनमें जहर होता है। सांप की कुछ प्रजातियां जैसे कोबरा (Kobra) और करैत (Karait) है,जो जहरीले होते हैं, जिनके काटने से व्यक्ति की जान भी जा सकती है। ऐसी स्थिति में पीड़ित को एंटी वेनम इंजेक्शन (Anti Venom Injection) लगवाने की सख्त जरूरत होती है। इसलिए जरूरी है कि जब भी सांप काटे तो बिना देर किए डॉक्टर के पास जाना चाहिए ताकि समय रहते उपचार कर व्यक्ति की जान बचाई जा सके।
डॉक्टर विजय नाथ मिश्रा के अनुसार, करैत सांप के काटने के बाद, व्यक्ति को पेट दर्द, चेहरे पर सन्नाटा, और धीरे-धीरे बेहोशी आ जाती है। ऐसी स्थिति में तुरंत चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।
डॉक्टर मिश्रा के मुताबिक, अगर सांप के काटने जगह पर, सूजन के साथ पानी जैसा तरल पदार्थ निकल रहा हो या काला पड़ गया हो तो ये कोबरा सांप कटाने के लक्षण हो सकते हैं।
सांप काटने पर सबसे पहले सावधानी बरतते हुए पेशेंट को नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए। जहां चिकित्सक सांप काटने के निशान और मरीज में दिखने वाले लक्षण के आधार पर वह उपचार करेंगे। जैसा कि हमने इस लेख में बताया है कि, करीब 70% सांप ऐसे हैं जो जानलेवा नहीं होते, महज 30% सांप जहरीले और जानलेवा होते हैं। हालांकि इंसानों के काटने का भी उपचार अब उपलब्ध है। सांप काटने के बाद डॉक्टर प्राथमिक उपचार के साथ एंटी वेनम इंजेक्शन मरीज को दे सकते हैं। जिसकी मदद से मरीज की जान बचाई जा सकती है।