कार्डी बी ने कम उम्र की लड़कियों को धूम्रपान नहीं करने की नसीहत दी, जानें धूम्रपान के साइड इफेक्ट्स
कार्डी ने लिखा, "15 साल की कार्डी..प्रिय छोटी लड़कियों सीनियर्स के लिए कूल दिखने के चक्कर में सिगरेट या वीड का सेवन नहीं करें, क्योंकि आप वास्तव में बड़ी होंगी और फिर देखेंगी कि आप कैसी बेवकूफी कर रही हैं।" जानें, स्मोकिंग करने के साइड इफेक्ट्स क्या-क्या होते हैं...
अमेरिकन रैपर कार्डी बी (American rapper cardi b) ने हाल ही में अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर की और कम उम्र की लड़कियों को कूल दिखने के चक्कर में सिगरेट का सेवन (Smoking side effects) नहीं करने की नसीहत दी। 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, उन्होंने उस समय की तस्वीरें शेयर की जब वह 15 साल की थीं, जिसमें वह हाई स्कूल के दिनों में अपने सीनियर्स को इम्प्रेस करने की कोशिश करते नजर आ रही हैं।
कार्डी ने लिखा, "15 साल की कार्डी..प्रिय छोटी लड़कियों सीनियर्स के लिए कूल दिखने के चक्कर में सिगरेट या वीड का सेवन नहीं करें, क्योंकि आप वास्तव में बड़ी होंगी और फिर देखेंगी कि आप कैसी बेवकूफी कर रही हैं।"
एक तस्वीर में टीएनजर कार्डी सिगरेट जला रही हैं और बैग पकड़े हुई हैं। कार्डी ने उन दिनों की भी तस्वीर साझा की जब वह रैपर बनने से पहले स्ट्रिपर थीं। कार्डी फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' में अभिनय करती नजर आएंगी।
धम्रपान करने के सेहत नुकसान इस प्रकार हैं (Smoking side effects)
1 धूम्रपान करने से फेफड़ों को सबसे ज्यादा नुकसान होता है। जो लोग स्मोकिंग करते हैं, उनमें फेफड़ों के कैंसर होने का खतरा अधिक बढ़ जाता है।
2 एक शोध के अनुसार, स्मोकिंग से सिर्फ फेफड़ों को ही नुकसान नहीं पहुंचता है, सिगरेट के धुएं में मौजूद घटकों से पैरों की मांसपेशियों को भी नुकसान पहुंच सकता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि धूम्रपान पैर की मांसपेशियों से रक्त शिराएं कम करके इन्हें सीधे तौर पर नुकसान पहुंचा सकता है। रक्त शिराएं कम होने से मांसपेशियों तक ऑक्सीजन और अन्य पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पाते हैं।
3 स्मोकिंग से पुरुषों और महिलाओं में सिगरेट पीने के कारण इनफर्टिलिटीका खतरा बढ़ सकता है। अगर युवतियां कम उम्र में ही सिगरेट पीती हैं, तो उनमें इनफर्टिलिटी की संभावना (smoking increases risk of infertility) 60 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है। धूम्रपान के कारण फैलोपियन ट्यूबों में भी समस्या आ सकती है।
4 जो महिलाएं प्रेग्नेंसी के दिनों में धूम्रपान (smoking during pregnancy) करती हैं, उनके गर्भ में पल रहे शिशु को भी नुकसान पहुंच सकता है। यहां तक कि धूम्रपान करने वाली महिलाओं में समय पूर्व प्रसव पीड़ा हो सकती है। बच्चे को जन्म के बाद कई तरह की सेहत संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। धूम्रपान करने वाली आईवीएफ रोगियों में धूम्रपान नहीं करने वाली महिलाओं की तुलना में गर्भावस्था दर 30 प्रतिशत कम होती है।
5 एक दिन में 5 से अधिक सिगरेट पीने गर्भधारण करने में समस्या पैदा कर सकता है। तम्बाकू का असर पुरुष प्रजनन क्षमता पर भी भारी दुष्प्रभाव डालता है। यह रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचाता (health effects of Smoking) है। धूम्रपान से इरेक्टाइल डिस्फंक्शन और यौन प्रदर्शन में भी कमी आती है।
6 तम्बाकू के कारण क्रोमोजोम को भी नुकसान होता है।
पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
धूम्रपान व तम्बाकू का बांझपन से संबंध
सिगरेट पीने के कारण कैसे बढ़ता है बांझपन का खतरा
स्रोत : (आइएएनएस हिंदी)