Heart Diseases in Diabetes: स्मोकिंग से डायबिटीज़ में बढ़ता है दिल की बीमारियों का खतरा !

जिन लोगों को हाई ब्लड शुगर की समस्या है। उन्हें,  दिल की बीमारियों का खतरा भी बहुत अधिक होता है। हाई ग्लूकोज़ लेवल से दिल के कार्य करने के तरीके भी प्रभावित होते हैं।  इसी तरह, डायबिटिक्स की लाइफ स्टाइल से जुड़ी कुछ आदतें भी हार्ट अटैक या दिल की अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ा देती है। ऐसी ही एक आदत है स्मोकिंग या धूम्रपान।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : January 20, 2020 4:57 PM IST

डायबिटीज़ (Diabetes) में दिल की बीमारियों ( Heart Diseases in Diabetes)  की संभावना बहुत अधिक होती है। इसीलिए,   जिन लोगों को हाई ब्लड शुगर की समस्या है। उन्हें,  दिल की बीमारियों का खतरा भी बहुत अधिक होता है।  दरअसल,   हाई ब्लड शुगर लेवल्स की वजह से ब्लड वेसल्स की दीवारें ख़राब हो जाती हैं। हाई ग्लूकोज़ लेवल से दिल के कार्य करने के तरीके भी प्रभावित होते हैं।  (Heart Diseases in Diabetes) इसी तरह, डायबिटिक्स की लाइफ स्टाइल से जुड़ी कुछ आदतें भी हार्ट अटैक (Heart Attack) या दिल की अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ा देती है। ऐसी ही एक आदत है स्मोकिंग (Smoking Hazards) या धूम्रपान।

High Blood Sugar Levels: डायबिटीज़ में कभी नहीं बढ़ेगा आपका ब्लड ग्लूकोज़ लेवल, बस ध्यान में रखें ये 3 बातें। 

स्मोकिंग (Smoking) करने वालों को होता है दिल की बीमारियों का ख़तरा ( Heart Diseases in Diabetes) :

जब,  बात कार्डियो वैस्कुलर बीमारियों के लिए ट्रिगर्स की बात होती है। तब,   हालांकि डायबिटीज़ में दिल की बीमारियों ( Heart Diseases in Diabetes) का ख़तरा बढ़ाने के लिहाज से स्मोकिंग के बारे में बहुत-सी बातें नहीं की जाती। लेकिन,  यह दिल की बीमारियों का खतरा पैदा करने वाले प्रमुख कारणों में से एक है। खासकर,  अगर आपको डायबिटीज़ है। तो,  कार्डियोवैस्क्युलर बीमारियों का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है। (Smoking Hazards)

स्मोकिंग के कारण कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है। जिससे,  कोलेस्ट्रॉल ब्लड वेसल्स की अंदरूनी दीवारों पर जमा होने लगता है। इससे, नसों में रक्त का बहाव प्रभावित हो जाता है। डायबिटीज़ में हाई ब्लड शुगर की वजह से इसकी संभावना और गम्भीरता थोड़ा और बढ़ जाता है।

High Cholesterol Levels: कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल करने के लिए पीएं लेमन ग्रास टी, एंग्जायटी और कॉन्स्टिपेशन में भी कारगर है यह हर्बल चाय

इसके,  अलावा धूम्रपान की वजह से ब्लड प्लेटलेट्स के थक्के (platelet aggregating) बनने लगते हैं। जिससे,   रक्त का प्रवाह ठीक तरीके से नहीं होता। जैसा कि,  खून के थक्के दिल की बीमारियों और किडनी से जुड़ी समस्याएं बढ़ाने का काम करते हैं।  ( Heart Diseases in Diabetes)

Tips for healthy Kidney: डायबिटीज़ में किडनी को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स।

Healthy Kidney: बार-बार यूरिनेशन हो सकता है बच्चों में कमज़ोर किडनी का संकेत !

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source