
Also Read
Medically Verified By: Dr R.S. Mishra
stomach ulcer and smoking (AI generated image)
जले पर नमक छिड़ने का मुहावरा तो आपने भी सुना होगा लेकिन यह तो सिर्फ एक मुहावरा या कहावत है और अगर असली जीवन में बात करें स्मोकिंग उसी जले पर नमक छिड़ने का काम करती है। अक्सर लोगों को लगता है कि तीखा या मसालेदार खाने से पेट में छाले-अल्सर होने लगते हैं लेकिन यहां उनसे भी बड़ा विलेन स्मोकिंग होता है, जो गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। पेट में अल्सर होने के कई अंदरूनी कारण हो सकते हैं और स्मोकिंग व तीखा खाना आदि आमतौर पर इस समस्या को और ज्यादा बढ़ा देते हैं। स्मोकिंग पेट के छालों को भरने से रोकती है और यहां तक कि उन्हें समय के साथ-साथ और ज्यादा गंभीर बना देती है जिससे कई कुछ मामलों में कैंसर जैसी समस्याएं होने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ सकता है। लेकिन ऐसे में सवाल उठता है कि क्या धूम्रपान छोड़ने से घाव जल्दी भरने लग सकते हैं? डॉ. आर. एस. मिश्रा, प्रिंसिपल डायरेक्टर एवं हेड, इंटरनल मेडिसिन और को-चेयर, एकेडमिक, मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, साकेत से हम इस बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानाकरियां लेंगे।
आजकल लोगों पेट के अल्सर जैसी समस्याएं काफी आम हो गई हैं, कई लोग यह मानते हैं कि अगर वे धूम्रपान और शराब छोड़ दें तो अल्सर अपने आप ठीक हो जाएगा। इसमें कुछ हद तक सच्चाई है, लेकिन पूरी कहानी इससे कहीं बड़ी है। क्योंकि सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि अल्सर आखिर होता क्यों है।
पेट या छोटी आंत की अंदरूनी परत पर घाव बनने को अल्सर कहते हैं, जो ज्यादातर मामलों में हेलिकोबैक्टर पाइलोरी नाम का बैक्टीरिया के कारण या फिर लंबे समय तक दर्द की दवाओं जैसे डाइक्लोफेनाक या आइबुप्रोफेन आदि का सेवन है। इसके अलावा धूम्रपान और शराब भी अल्सर को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और यह भी सच है कि अगर कोई धूम्रपान कर रहा है, तो उसके घाव धीमी गति से भरते हैं।
धूम्रपान करने से जो केमिकल शरीर के अंदर जाते हैं, वे पेट की अंदरूनी परत को नुकसान पहुंचाते हैं और इस कारण से घाव भरने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है और दवाओं का असर भी कम हो सकता है। वहीं, अधिक मात्रा में शराब पीने से पेट की परत में जलन, लालिमा और सूजन बढ़ने लगती है और घाव की समस्या और गंभीर हो सकती है।
अब सवाल आता है कि अगर धूम्रपान करने वाला कोई व्यक्ति पूरी तरह से स्मोकिंग को छोड़ देता है, तो उससे क्या फायदे मिलेंगे। इसका जवाब है कि इससे शरीर को अल्सर ठीक करने में निश्चित रूप से मदद मिलती है, घाव जल्दी भरने लगते हैं, दोबारा अल्सर होने का खतरा कम हो जाता है और इलाज का परिणाम भी बेहतर होता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखना होगा कि केवल धूम्रपान और शराब का सेवन बंद कर देना ही काफी नहीं है।
अल्सर का इलाज काफी हद तक उसके अंदरूनी कारण पर ही निर्भर करता है और अगर सही कारण के अनुसार उसका इलाज किया जाए तो अल्सर के ठीक होने में काफी मदद मिलती है -
पेट में छाले कई बार सामान्य ट्रीटमेंट से ठीक हो जाते हैं, जबकि कई बार इतने गंभीर हो सकते हैं और दर्द इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि मरीज की स्थिति काफी नाजुक हो जाती है। इसलिए पेट के अल्सर को इग्नोर नहीं करना चाहिए। ऐसे में अगर आपको निम्न लक्षण महसूस होते हैं, तो जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए -
धूम्रपान और शराब छोड़ना अल्सर के इलाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इससे घाव भरने में काफी मदद मिलती है। लेकिन पूरी तरह ठीक होने के लिए सही जांच, सही दवा और डॉक्टर की सलाह का पालन करना उतना ही जरूरी है। हालांकि, सिर्फ घाव भरने के लिए ही नहीं बल्कि धूम्रपान व शराब का सेवन समस्त स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है।
डिसक्लेमर: धूम्रपान और शराब आपके स्वास्थ्य बेहद नुकसानदायक होते हैं और इन्हें जल्द से जल्द छोड़ने की सलाह दी जाती है। इस लेख में दी गई जानकारी उद्देश्य केवल केवल शैक्षणिक एवं सूचनात्मक है, जिसमें केवल यह बताया गया है कि धूम्रपान छोड़ने से अल्सर यानी पेट के छालों को जल्दी ठीक करने में मदद मिल सकती है। Thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।