संभलकर करें स्मार्टफोन का इस्तेमाल, बढ़ सकती है खुजली की समस्या !

रोज़मर्रा के इस्तेमाल की 4 चीज़ें बढ़ा सकती हैं खुजली की परेशानी !

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 10, 2018 5:41 PM IST

खुजली डायबिटीज़ जैसी बड़ी बीमारियों  का संकेत हो सकता है तो वहीं साफ-सफाई की कमी जैसी वजहों से भी त्वचा पर रैशेज और खुजली की समस्या हो सकता है। इसी तरह एलर्जी और बैक्टेरियल या फंगल इंफेक्शन के अलावा आपके रोज़मर्रा के इस्तेमाल की कुछ चीज़ें भी खुजली की समस्या बढ़ाती हैं। आइए जानते हैं कौन-सी हैं वो चीज़ें-

  1. हीटर- जी हां, बहुत से लोगों को पता नहीं कि हीटर से निकलनेवाली गर्म हवा से आपकी त्वचा की नमी कम होती है जिससे खुजली की समस्या उत्पन्न होने लगती है। यह न केवल आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाती है बल्कि खुजली का भी कारण बनती है। इसलिए हो सकता है कि सर्दियों में हीटर चालू कर घर के अंदर बैठना आपकी खुजली की समस्या बढ़ा दे।
  2. स्मार्टफोन- अपने स्मार्टफोन को सावधानी के साथ इस्तेमाल करें क्योंकि इससे खुजली हो सकती है। मार्केला एक्विनो और उनके साथियों द्वारी की गयी एक स्टडी के अनुसार सेलफोन में मौजूद निकेल और क्रोमियम धातुओं से होनेवाली एलर्जी या मेटल एलर्जी उत्पन्न करते हैं। इस समस्या को आमतौर पर ‘सेल फोन डर्मटाइटिस’ कहा जाता है।
  3. हेयर डाई/ हेयर कलर-  जैसा कि हेयर कलर विभिन्न प्रकार के केमिकल्स से भरे हुए होते हैं।  उनकी वजह से आपकी त्वचा खुजलीवाली, लाल या पपड़ीयुक्च बन सकती है। यही नहीं इनकी वजह से आपके कानों या ऊपरी पलक में भी खुजली हो सकती है।
  4. हिना- आमतौर पर मेंहदी की शुद्ध और ताज़ी पत्तियों से कोई तकलीफ नहीं होती। लेकिन हिना या मेंहदी का रंग निखारने के लिए इस्तेमाल होनेवाले केमिकल्स की वजह से खुजली होने लगती है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source