Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

जरूरत से ज्यादा सोना हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक, इन 5 बीमारियों का शिकार हो सकते हैं आप

Oversleeping Side Effects: जरूरत से ज्यादा सोना से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

जरूरत से ज्यादा सोना हो सकता है सेहत के लिए खतरनाक, इन 5 बीमारियों का शिकार हो सकते हैं आप

Written by priya mishra |Updated : June 27, 2024 4:26 PM IST

Oversleeping Side Effects: स्वस्थ रहने के लिए अच्छी और पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है। रात में अच्छी और गहरी नींद लेने से हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर काफी सकारत्मक प्रभाव पड़ता है। वहीं, कम सोना आपकी सेहत के लिए काफी मुश्किल पैदा कर सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो वयस्कों को रोजाना 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए। आपने अक्सर सुना होगा कि नींद पूरी न होने के कारण कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा सोना भी आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। जी हां, अधिक सोने की वजह से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। आज इस लेख में हम आपको ज्यादा सोने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं (Side Effects Of Oversleeping In Hindi) -

मोटापा

जरूरत से ज्यादा सोने से आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं। दरअसल, जरूरत से ज्यादा सोने से शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है, जिससे वजन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। कई अध्ययनों ने यह पाया गया है कि जो लोग रोजाना 9-10 घंटे से ज्यादा सोते हैं, उनमें मोटापे का खतरा बढ़ जाता है। इसके कारण आपको पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।

डायबिटीज

जरूरत से ज्यादा सोने के कारण आप डायबिटीज की समस्या का शिकार हो सकते हैं। दरअसल, जब हमारा शरीर बहुत देर तक कोई फिजिकल एक्टिविटी नहीं करता है, तो इससे हमारे शरीर में ग्लूकोज का लेवल बढ़ने लगता है। इतना ही नहीं, अधिक नींद लेने से इंसुलिन संवेदनशीलता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जिससे टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।

Also Read

More News

पीठ में दर्द

ज्यादा देर तक सोना आपकी पीठ में दर्द का कारण बन सकता है। इसके अलावा, यह आपके कंधे, गर्दन और सिरदर्द का कारण भी बन सकती है। दरअसल, जब आप ज्यादा देर तक सोते हैं, तो इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही से नहीं हो पाता है। इसकी वजह से शरीर में दर्द की समस्या होने लगती है। इसलिए आपको दिन में 7-8 घंटे की ही नींद लेनी चाहिए।

डिप्रेशन

जरूरत से ज्यादा सोना डिप्रेशन का भी कारण बन सकता है। बहुत देर सोने वाला व्यक्ति लगातार आलस्य और सुस्ती में रहता है, जिसके चलते उसका किसी काम को करने में मन नहीं लगता है। इसके साथ ही, वह काफी अकेला भी महसूस करता है। लगातार इस अवस्था में बना रहने के कारण व्यक्ति धीरे-धीरे डिप्रेशन की तरफ चला जाता है।

हृदय रोग

जरूरत से ज्यादा नींद सोने से दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। कुछ स्टडीज के मुताबिक, जो लोग 8 घंटे से ज्यादा सोते हैं, उनमें हृदय रोग, स्ट्रोक और अन्य कार्डियोवैस्कुलर समस्याओं का जोखिम अधिक होता है। इसलिए आपको दिन में 8 घंटे से ज्यादा नहीं सोना चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।