
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 17, 2021 10:20 AM IST
जो लोग रात में छह या सात घंटे से कम सोते हैं, उनमें रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर हो जाती है। © Shutterstock
Sleeping Problems and Diet: नींद शरीर के लिए सबसे आवश्यक चीज़ों में से है। अच्छी नींद लेने से शरीर की कार्यप्रणालियां सही तरीके से काम करता है। लेकिन, कम नींद से ना केवल शारीरिक बल्कि मानसिक सेहत भी ख़राब (Side Effects of Sleeplessness) होती है। पर बहुत से लोग ऐसे हैं जो नींद के महत्व को समझते हैं लेकिन, वो ठीक तरीके से सो नहीं पाते। ये लोग अनिद्रा और नींद से जुड़ी अन्य समस्याओं से पीड़ित होते हैं। (Insomnia and Diet)
एक्सपर्ट्स के अनुसार लोगों की लाइफस्टाइल का असर उनके स्लीपिंग पैटर्न (Sleeping Patterns) पर पड़ता है। लेकिन, एक हालिया स्टडी में यह कहा गया है कि लोग क्या खाते हैं, वह उनकी नींद को भी प्रभावित करता है। (Sleeping Problems and Diet)
अमेरिका के नेशनल इंस्टिट्यूट्स ऑफ हेल्थ (National Institutes of Health in Bethesda, Md) में नेशनल सेंटर ऑफ स्लीप डिसॉर्डर्स रिसर्च (National Center on Sleep Disorders Research) के एमडी, डायरेक्टर कार्ल ईं. हंट के अनुसार, इस बात का पता चला है कि खाने-पीने की कुछ चीज़ें ऐसी हैं जिनके सेवन से रात में सोने में परेशानी होती है। इनमें से कैफीन और निकोटिन वाले पदार्थ सबसे अधिक परेशानी का सबब बनते हैं। (Sleeping Problems and Diet)
नेशनल स्लीप फाउंडेशन के आंकड़ों के आधार पर तकरीबन 50 फीसदी से अधिक अमेरिकी नागरिकों को अनिद्रा की परेशानी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, लाइफस्टाइल में बदलाव करने से नींद से जुड़ी इन परेशानियों से राहत मिल सकती है। एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि, लोगों को दिन में कम से कम 8 घंटे की नींद सोनी चाहिए। वहीं, 65 से अधिक उम्र के लोगों को जहां कम नींद आती है, पर इन लोगों को भी कम से कम साढ़े 7 घंटे सोना ही चाहिए। इससे, उन्हें भावनात्मक स्तर पर भी मज़बूती मिलेगी और डिप्रेशन या आर्थराइटिस जैसी समस्याओं से भी आराम मिलेगा। (Sleeping Problems and Diet)
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.