पेट में बार-बार बन रही गैस, कहीं गलत तरीके से तो नहीं सो रहे आप? जानें किस तरीके से सोना रहेगा फायदेमंद

Stomach gas at night: रात को पेट दर्द होने का कारण पेट की गैस हो सकती है। अगर रात के समय ज्यादा गैस बनती है, तो इस लेख में बताई पोजीशन में सोकर इसके खतरे को कम किया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : January 13, 2023 9:45 AM IST

Bloating at night: जीवनशैली हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, क्योंकि यह एक स्वस्थ खुशहाल जीवन जीवने के लिए बहुत जरूरी है। हम धीरे-धीरे आगे बढ़ते जा रहे हैं और एडवांस होते जा रहे हैं, लेकिन इसका असर हमारी जीवनशैली पर भी पड़ता जा रहा है। शारीरिक मेहनत लगातार कम और डाइट अनहेल्दी होती जा रही है। यही कारण है कि आजकल ज्यादातर व्यक्ति किसी न किसी प्रकार की बीमारी से पीड़ित हैं। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हेल्दी रहने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। खराब खानपान के कारण अक्सर पेट में गैस बनने जैसी समस्याएं होने लगी हैं, जिससे रात के समय गंभीर पेट में दर्द होने लगता है। कई लोग रात के समय पेट दर्द की शिकायत करते हैं, ज्यादातर मामलों में ऐसा पेट में गैस बनने के कारण होता है। अगर आपको भी रात के समय पेट में दर्द की शिकायत होती है, तो सही पोजीशन में सोने इस समस्या को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। (sleeping position to reduce bloating)

क्यों बनती है रात को गैस

अगर आपको भी रात के समय अक्सर पेट में दर्द होने लगता है, तो इसका इलाज करने के लिए इसके अंदरूनी कारण का पता लगाना जरूरी है। ज्यादातर मामलों में पेट में गैस बनने के कारण ही दर्द होने लगता है और इस स्थिति का इलाज करने के लिए इसके अंदरूनी कारणों का पता लगाना जरूरी है। दरअसल, कुछ लोगों को देर रात को खाना खाने की आदत होती है, जो पेट में गैस बनने का मुख्य कारण है। खाना खाने के तुरंत बाद लेट जाना पाचन क्रिया को प्रभावित करता है और इस से पेट में गैस बनने जैसी समस्याएं भी होने लगती हैं।

किस पोजीशन में सोना है फायदेमंद

सोने की सही पोजीशन भी कुछ हद तक गैस बनने से रोक सकती है। कुछ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि बाईं करवट पर सोना पेट में गैस बनने को रोक सकता है। क्योंकि इस कवरट पर सोने से हमारे पेट इस पोजीशन में होता है, जिसमें गुरुत्वाकर्षण सही से काम कर पाता है। इस पोजीशन में आने पर पेट में मौजूद सामग्री बिना किसी दिक्कत के पेट से छोटी आंत तक चली जाती है और पेट में गैस बनने की संभावनाएं कम हो जाती हैं।

इस पोजीशन में बनती है ज्यादा गैस

जैसा कि हमने ऊपर बताया है बाईं करवट पर सोने से पेट में गैस बनने का खतरा सबसे कम रहता है। ठीक उसी प्रकार यदि आप अपनी दाईं करवट पर सोते हैं, तो गैस बनने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। वहीं पेट के बल सोने से भी पाचन क्रिया प्रभावित हो जाती है, जिसके कारण पेट में गैस बनने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खास तौर पर जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उनके पेट के बल नहीं सोना चाहिए।

गैस रोकने के अन्य तरीके

अगर आपको रात के समय ज्यादा गैस बनती है, तो निम्न बातों का ध्यान रखा जा सकता है -

  • बिस्तर पर जाने से कम से कम 2 घंटे पहले खाना खाएं
  • खाना खाने के बाद कम से कम 50 कदम जरूर चलें
  • रात के समय हल्का खाना खाएं और खाते समय बात न करें
  • रात को कार्बोनेटेड ड्रिंक या अन्य कोई सोडा आदि न पीएं
  • धूम्रपान व शराब आदि का सेवन न करें
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source