Sleeping in Sweater: रात में स्वेटर पहनकर सोने के फायदे-नुकसान

ठंड के मौसम में रातभर स्वेटर पहनकर सोने से आपका शरीर गर्म रहता है, लेकिन ऊनी कपड़े पहनकर सोने से होने वाले इन चार नुकसानों (sleeping in sweater side effects) को भी जरूर जान लें...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : January 11, 2021 4:07 PM IST

सर्दियों के मौसम में कुछ लोग रात में भी सोते समय स्वेटर, शॉल, मोजे पहने-पहने (Sleeping in sweater) ही कंबल-रजाई में घुसकर सो जाते हैं। इससे बेशक आपको ठंड अधिक ना लगे, लेकिन रातभर स्वेटर पहनकर सोने की आदत आपको कई तरह के नुकसान भी पहुंचा सकती है। बेशक, आपका शरीर गर्म रहता है, लेकिन इससे आपको बेचैनी, घबराहट, घुटन भी महसूस हो सकता है। यदि आप भी स्वेटर, मफलर, शॉल सबकुछ पहनकर सोते हैं, तो ऐसा करने से जान लें इसके नुकसान (sleeping in sweater side effects)...

रात में स्वेटर पहनकर सोने के नुकसान (Sleeping in sweater side effects in Hindi) 

1 रात में अधिक स्वेटर पहनकर सोने से आपको स्किन में एलर्जी, खुजली और त्वचा के रूखेपन की समस्या (raat me sweater pahan ke sone ke nuksan in hindi) बढ़ सकती है। जिन लोगों को ऊन से एलर्जी है, उन्हें रात में ऊनी कपड़े पहनकर बिल्कुल भी नहीं सोना चाहिए।

2 स्वेटर दिन-रात पहनकर रहने से रोएं भी अकड़ जाते हैं। त्वचा खुलकर सांस नहीं ले पाती है। त्वचा के छोटे-छोटे रोएं खिंच सकते हैं, जिससे त्वचा में फुंसी, रैशेज आदि समस्याएं हो सकती हैं। यदि आप बिना स्वेटर पहनकर नहीं सो पाते हैं, तो पूरी त्वचा पर मॉइस्चराइजर या फिर कोई अच्छी क्वालिटी का बॉडी लोशन लगाएं। इससे त्वचा ड्राई नहीं होगी और नमी बनी रहने से त्वचा मुलायम भी रहेगी।

3 यदि आपको रात में पसीना आता है, तो स्वेटर पहनकर सोने से बैक्टीरिया उत्पन्न हो सकता है। दरअसल, ऊनी कपड़े (Sweater) जल्दी पसीना नहीं सोखते। इससे रजाई में स्वेटर पहनकर सोने से पसीना आ सकता है और बैक्टीरिया पनपने से शरीर बदबू कर सकता है। आप चाहें तो हल्का स्वेटर पहनें और ऊनी की बजाय कॉटन मोजे पहनकर सोएं। कॉटन फैब्रिक पसीना जल्दी सोखते हैं।

4 ऊनी कपड़े में इस्तेमाल होने वाले फाइबर अधिक मोटे होते हैं। इस फाइबर के बीच में अनगिनत छोटे एयर पॉकेट्स होते हैं, जो इंसुलेटर की तरह काम करते हैं। ऊनी कपड़ों में मौजूद ये मोटे फाइबर शरीर की गर्मी को बाहर नहीं निकलने देते हैं। ऐसे में स्वेटर और रजाई की गर्मी के कारण डायबिटीज और दिल के रोगियों को नकुसान पहुंचा सकती है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है।

गर्मी में सारा दिन मोजे पहनने के नुकसान जानते हैं आप ?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source