नींद की कमी से बढ़ सकता है हार्ट फेलियर और इंफर्टिलिटी का खतरा, ये भी हो सकते हैं सही तरीके से ना सोने के नुकसान

कुछ समय पहले एक स्टडी में कहा गया था कि भारत में 90 फीसदी लोगों को नींद न आने की बीमारी हैं। वहीं, केवल 2 प्रतिशत लोग ही ऐसे हैं जो इसके लिए मेडिकली या डॉक्टरी मदद के लिए आगे आते हैं। हाल ही में एक स्टडी में यह कहा गया कि नींद की कमी से लोगों में हार्ट फेलियर (Sleep and Heart Failure) का खतरा बढ़ सकता है। इसीलिए भरपूर नींद लेना आवश्यक है। 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 22, 2020 8:48 PM IST

अच्छी नींद अच्छी सेहत (Sleeping Health Benefits) का रास्ता होती है। क्योंकि नींद की कमी से लोगों की मानसिक और शारीरिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है।  कई स्टडीज़ में यह दावा कि गया है कि रोज़ाना भरपूर नींद ना ले पाने की वजह से तनाव और डिप्रेशन जैसी मानसिक बीमारियां बढ़ सकती हैं। जहां आजकल की व्यस्त लाइफस्टाइल का हिस्सा है वहीं, कोरोना काल में मानसिक तनाव, चिंता के साथ-साथ लोगों में ठीक तरीके से ना सो पाने की समस्याएं बढ़ रही हैं। ( Sleeping Disorders)

नींद ना आना है एक बीमारी

कुछ समय पहले एक स्टडी में कहा गया था कि भारत में 90 फीसदी लोगों को नींद न आने की बीमारी (Insomnia) हैं। वहीं, केवल 2 प्रतिशत लोग ही ऐसे हैं जो इसके लिए मेडिकली या डॉक्टरी मदद के लिए आगे आते हैं। हाल ही में एक स्टडी में यह कहा गया कि नींद की कमी से लोगों में हार्ट फेलियर (Sleep and Heart Failure) का खतरा बढ़ सकता है। इसीलिए भरपूर नींद लेना आवश्यक है।

ज़्यादातर लोग नींद न आ पाने की समस्या को बीमारी नहीं मानते हैं। वे इसे साधारण सी समस्या मानकर नज़रअंदाज़ करते हैं और उम्मीद करते हैं कि यह खुद-ब-खुद ठीक हो जाएगा। लेकिन, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि वैश्विक स्तर पर करोडों लोगों को यह बीमारी है। स्लीपिंग डिसॉर्डर यानि नींद से जुड़ी समस्या के कई तरह के नुकसान (Side Effects of Sleeplessness) हो सकते हैं, और कई बीमारियों का रिस्क बढ़ सकता है। जैसे-

  • सिर दर्द
  • सुस्ती
  • एसिडिटी और पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं
  • इंफर्टिलिटी या बांझपन
  • हाई ब्लड प्रेशर
  • स्ट्रोक
  • डायबिटीज

अच्छी नींद लेने से कम होता है हार्ट फेलियर का रिस्क (Sleeping Health Benefits)

अमेरिकन हार्ट असोसिएशन के जर्नल सर्कुलेशन (journal Circulation) में छपे एक रिसर्च पेपर में कहा गया है कि, अच्छी नींद लेने वाले वयस्कों में हार्ट फेलियर का खतरा 42 फीसदी तक कम होता है। इस स्टडी के अनुसार 26 मिलियन लोगों में हार्ट फेलियर (Heart failure) की समस्या होती है और नींद की कमी, खर्राटों और दिन में बहुत अधिक सोने जैसी आदतों के कारण रात में सही तरीके से सो ना पाने की समस्या या अनिद्रा बढ़ जाती है। (Sleeping Health Benefits)

इस स्टडी में 37 से 73 साल को 4 लाख से अधिक लोगों को शामिल कराया गया। जिनके स्लीपिंग पैटर्न और हार्ट फेलियर के बीच संबंध की जांच की गयी। इस स्टडी के दौरान 10 साल की अवधि में कुल 5,221 लोगों की मौत हो गयी, जिनमें नींद की कमी के चलते लोगों का हार्ट फेलियर हो गया।

इन लक्षणों से समझे आप हैं अनिद्रा के शिकार (Symptoms of Sleeping Disorders)

  • सोने में परेशानी
  • देर रात तक जागने की समस्या
  • सुस्ती
  • चिड़चिड़ा व्यवहार
  • डिप्रेशन
  • फोकस की कमी
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source