
Also Read
बचपन से आपने “Early to bed, early to rise ” कहावत सुनी होगी। लेकिन हम में से शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, तो समय से सो जाता हो। कई लोग तो पूरी रात जागते हैं और दिन में सोते हैं। क्या आप भी इस तरह की दिनचर्या फॉलो कर रहे हैं? अगर हां, तो इससे आपके शरीर पर गहरा असर पड़ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि समय पर सोएं और समय पर जगें। कई रिसर्च में साबित किया जा चुका है कि अगर आप 10 बजे से पहले सोते हैं, तो इससे शरीर को कई चौंका देने वाले लाभ होंगे। आज हम आपको इस लेख में रात 10 बजे से पहले सोने से शरीर को होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं रात 10 बजे से पहले सोने से क्या होते हैं?
अगर आप रात में समय पर सोते हैं, तो इससे ब्रेन के फंक्शन को काफी बेहतर किया जा सकता है। क्योंकि जब आप समय पर सोते हैं, तो इससे मस्तिष्क को काफी ज्यादा आराम महसूस होता है। वहीं, याददाश्त क्षमता भी बढ़ती है। वहीं, सीखने की क्षमता में भी वृद्धि हो सकती है। इसलिए रात में हमेशा 8 से 10 के बीच सो जाएं।
समय पर सोनेसे आपकी उम्र भी बढ़ती है। क्योंकि जब आप पर्याप्त और बेहतर नींद लेते हैं, तो इससे शरीर बेहतर तरीके से कार्य करता है। साथ ही शरीर के कार्य करने की क्षमता बेहतर होती है। ऐसे में आप ज्यादा लंबे समय तक जीते हैं।
अच्छी और सुकून वाली नींद से आपके मन को शांति मिलती है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। साथ ही आप कई तरह की घातक बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि समय पर सोएं और समय पर जगें।
रिसर्च के मुताबिक, अगर आप पर्याप्त मात्रा में नींद लेते हैं, आपने मेंटल हेल्थ पर पॉजिटिव असर पड़ता है। मुख्य रूप से अगर आप समय पर सोते हैं, तो इससे काफी हद तक स्ट्रेस कम किया जा सकता है। साथ ही जीवनशैली पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।
जल्दी सोने से आपके पाचन तंत्र पर भी पॉजिटिव असर होता है। इससे आपकी डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूती मिलती है। साथ ही खाना ही अच्छे से पचता है, तो कई तरह की परेशानियां कम कर सकता है। इससे एसिडिटी, गैस, अपच जैसी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है।
समय पर सोने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको समय पर नींद नहीं आ रही या फिर सोने में किसी तरह की परेशानी हो रही है तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।