कम नींद बना रही है शरीर को बीमार, डॉक्टर से समझें कितना सोना है जरूरी?

सही मात्रा में नींद न लेना कई समस्याओं को दावत दे सकता है। इसलिए 24 घंटे में सही मात्रा में नींद जरूर लें। अगर आप पर्याप्त रूप से नींद नहीं लेते हैं, तो कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं इन बीमारियों के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : April 23, 2026 10:18 AM IST

WrittenBy

Medically Verified By: Dr V. Nagarjuna Maturu

अच्छी और गहरी नींद लेने से न सिर्फ आपका मेंटल हेल्थ बेहतर होता है, बल्कि आपका शरीर भी कई बीमारियों से बचा रहता है। वहीं, अगर आप पर्याप्त रूप से नींद नहीं लेते हैं या फिर काफी कम सोते हैं, तो इससे आपको कई तरह की गंभीर बीमारियां होने का खतरा रहता है। इसलिए रोजाना एक रुटीन तय करके पर्याप्त रूप से नींद जरूर लें। हैदराबाद में स्थित यशोदा हॉस्पिटल्स के क्लिनिकल और इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट  डॉ. वी. नागार्जुन मातुरु का कहना है कि नींद की कमी से न सिर्फ आपको थकान महसूस होती है, बल्कि आपका शरीर अंदर से भी बीमार पड़ने लगता है। आइए विस्तार से जानते हैं कम नींद लेने से कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं?

नींद कम होने से कौन-कौन सी परेशानी हो सकती है?

अगर आप पर्याप्त रूप से नींद नहीं लेते हैं, तो इससे कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं, जैसे-

इम्यूनिटी हो सकती है कमजोर

डॉ. नागार्जुन का कहना है कि लंबे समय तक नींद पूरी न होने से आपकी इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकती है। इसकी वजह से आप बार-बार बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपकी इम्यून पावर बूस्ट हो, तो पर्याप्त रूप से नींद जरूर लें। ताकि आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सके।

शरीर में हो सकती है सूजन

कई बार पर्याप्त रूप से नींद न लेने के कारण शरीर में सूजन आ सकती है। दरअसल, जब आप पर्याप्त रूप से नींद नहीं लेते हैं, तो इसकी वजह से कोर्टिसोल यानि स्ट्रेस हार्मोन काफी ज्यादा निकलता है। ऐसे में मेटाबॉलिज्म डिस्टर्ब हो सकता है। इसकी वजह से शरीर में सूजन भी हो सकती है।

हाई ब्लड प्रेशर का भी रहता है खतरा

अगर आप पर्याप्त रूप से नींद नहीं लेते हैं, तो इसकी वजह से तनाव हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे नर्वस सिस्टम एक्टिव हो सकते हैं। ऐसे में कई स्थितियों में रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं और बीपी बढ़ सकता है। इसलिए अगर आप अपना ब्लड प्रेशर कम करना चाहते हैं, तो कम से कम 6 से 7 घंटे की नींद जरूर लें।

शरीर का बढ़ सकता है वजन

जब आपको पर्याप्त नींद नहीं मिलती, तो आपका शरीर कोर्टिसोल जैसे स्ट्रेस केमिकल्स ज्या बनाता है। ये केमिकल्स ग्लूकोज के मेटाबॉलिज्म में रुकावट डालते हैं और वजन बढ़ने को बढ़ावा देते हैं। अध्ययनों के अनुसार, अगर आप 7 घंटे  से कम की नींद लेते हैं, तो उनमें मोटापे का खतरा 30% अधिक होता है और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर हो जाती है।

आपको असल में कितनी नींद की ज़रूरत होती है? नेशनल स्लीप फाउंडेशन के अनुसार, ज़्यादातर वयस्कों को हर रात सात से नौ घंटे की नींद की ज़रूरत होती है। स्कूल जाने वाले बच्चों को 9–11 घंटे और किशोरों को 8–10 घंटे की नींद चाहिए होती है। नींद की गुणवत्ता भी बहुत ज़रूरी है; गहरी और बिना किसी रुकावट वाली नींद लेने की कोशिश करें।

अच्छी नींद के लिए क्या करें?

डॉ. नागार्जुन का कहना है कि अगर आप अपनी सेहत वापस पाना चाहते हैं, तो सोने का एक नियमित पैटर्न बनाएं, जैसे-

  • सोने से एक घंटा पहले कमरे की लाइटें धीमी कर दें।
  • देर रात तक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और कैफीन जैसी चीजों से दूर रहें।
  • अपने बेडरूम को ठंडा और अंधेरा करके रखें।

रोजाना कितने घंटे की नींद जरूरी है?

डॉक्टर कहते हैं कि एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना कम से कम 7 घंटे की नींद चाहिए होती है। वहीं, छोटे बच्चों को इससे अधिक नींद की जरूरत होती है। इसके अलावा आपकी नींद कितने घंटे में पूरी होती है, इस बार पर भी नींद के घंटे निर्भर करते हैं।

Disclaimer : अगर आप लंबे समय से नींद न आने की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो किसी एक्सपर्ट की सलाह लें। स्लीप एपनिया जैसे डिजीज धीरे-धीरे आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। नींद की कमी को अपनी जीवन-शक्ति छीनने न दें, यह आपके शरीर के लिए सबसे अच्छी दवा है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.