Sleep and Heart Attack: डॉक्टरों ने दी चेतावनी, कम सोने से बढ़ता है हार्ट अटैक और मौत का खतरा, जानें क्या है नींद और हार्ट हेल्थ का संबंध
Sleep and Heart Attack: डॉक्टरों ने दी चेतावनी, कम सोने से बढ़ता है हार्ट अटैक और मौत का खतरा, जानें क्या है नींद और हार्ट हेल्थ का संबंध
एक नयी स्टडी में बताया गया है कि जो लोग 8 घंटे से कम नींद सोते हैं उनमें कई जानलेवा बीमारियां का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे लोगों में हार्ट अटैक की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है। इसके साथ ही ब्रेन हैमरेज़ का भी ख़तरा बहुत अधिक बढ़ जाता है। (Sleep and Heart Attack Risk)
Written By:
Sadhna Tiwari
| Updated : January 21, 2021 1:32 PM IST
Sleep and Heart Attack: रातभर की सूकूनभरी नींद के बाद अगली सुबह आप फ्रेश और तनावमुक्त महसूस करते हैं। लेकिन, जब नींद ठीक तरीके से नहीं आती तो कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। सिरदर्द, बेचैनी और सुस्ती जैसी परेशानियां, नींद की कमी के कारण बढ़ जाती हैं। वहीं, अनियमित ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़ और मोटापा जैसी समस्याओं की भी एक वजह नींद की कमी मानी जाती है। अब, एक नयी स्टडी में दावा किया गया है कि कम सोने वाले लोगों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। (Sleep and Heart Attack Risk)
क्या कम सोने से बढ़ता है हार्ट अटैक और मौत का खतरा?
इस स्टडी में बताया गया है कि जो लोग 8 घंटे से कम नींद सोते हैं उनमें कई जानलेवा बीमारियां का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे लोगों में हार्ट अटैक की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है। इसके साथ ही ब्रेन हैमरेज़ का भी ख़तरा बहुत अधिक बढ़ जाता है। दरअसल, नींद की कमी के कारण सबसे पहले हृदय ही प्रभावित होता है। जब किसी की नींद पूरी नहीं होती तो उसे थकान महसूस होती है। इससे, ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरीके से नहीं होता और दिल को पम्पिंग के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ती है। यह स्थिति दिल के कार्य करने की क्षमता को कम करती है और हार्ट अटैक और स्ट्रोक ख़तरा उत्पन्न होने लगता है।
धूम्रपान- सिगरेट, बीड़ी या किसी अन्य प्रकार से धूम्रपान यानि स्मोकिग करने वाले लोगों को ठीक तरीके से सोने में परेशानी हो सकती है।
कैफीन का सेवन-जो लोग दिन में कई बार चाय-कॉफी या कैफीनेटेड ड्रिंक्स का सेवन करते हैं उन्हें रात में नींद नहीं आती।
नाइट शिफ्ट- यह भी एक कारण है अनिद्रा का। जो लोग शिफ्ट्स में काम करते हैं उनका बायॉलजिकल क्लॉक अस्त-व्यस्त हो जाता है। जिसके चलते लोगों तो अनिद्रा, सिर दर्द और वजन बढ़ने जैसी परेशानियां होने लगती हैं।
गैजेट्स- सोने से पहले मोबाइल, टीवी या अन्य गैजेट्स पर समय बिताना आप खुद अपनी नींद के साथ खिलवाड़ करते हैं। इससे, अनिद्रा की समस्या होती है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.