
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 31, 2020 3:28 PM IST
Sleep Deprivation: क्या आपको इन दिनों छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आता है? क्या आप हमेशा चिड़चिड़े रहते हैं। रिसर्चर्स के अनुसार इसकी वजह नींद की कमी हो सकती है। जर्नल स्लीप (SLEEP) में छपी एक हालिया स्टडी के अनुसार नींद की कमी के कारण लोगों में गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है। (Sleep and Anger Issues) इस स्टडी में 202 कॉलेज स्टुडेंट्स को शामिल किया गया। इन स्टुडेंट्स के सोने-जागने और व्यवहार से जुड़ी आदतों की एक डायरी बनायी गयी, जिसपर शोधकर्ताओं ने ध्यान दिया। इस गतिविधि को तकरीबन महीनेभर जारी रखा गया। जिसमें, इन छात्रों ने जानकारी नोट की और बताया कि वो रोज़ाना कितने घंटे सोए, उन्हें कितनी बार और किन बातों पर गुस्सा आया और उन्हें किन स्थितियों में तनाव महसूस हुआ। (Sleep Deprivation and Anger)
स्टडी में सामने आए प्रारंभिक नतीज़ों से पता चला कि लोगों को उस दिन ज़्यादा गुस्सा आता है जिस दिन रात में वे ठीक से सो नहीं पाते या उन्हें ठीक से नींद नहीं आती। लोवा स्टेट यूनिवर्सिटी, अमेरिका (Iowa State University) में आयोजित इस स्टडी के लेखक और प्रोफेसर, ज्लैटन क्रिज़ान (Zlatan Krizan) ने बताया कि, “ये परिणाम महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये इस बात को स्पष्ट करते हैं कि नींद की कमी (Insomnia) के कारण लोगों में धीरे-धीरे गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ने लगता है।" उन्होंने कहा कि, हालांकि, इस स्टडी के दौरान डायरी से पता चलता है कि, सभी तरह के और हर उम्र के लोगों में नींद की कमी के चलते गुस्सा और चिड़चिड़ापन महसूस होता है। खासकर, कम उम्र के इन लड़कों में गुस्सा अधिक देखा गया। (Sleep Deprivation Side Effects)
कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) के दौरान लोगों को मानसिक स्तर पर कई प्रकार की समस्याएं होने लगीं। इनमें से बहुत से लोगों को चिंता, असुरक्षा और डर जैसी भावनाओं के चलते नींद ना आने की परेशानी भी हो रही है। ऐसे लोग रात में ठीक से सो नहीं पाते। नतीजतन अगले दिन उन्हें, पूरे दिन उदासी, सुस्ती, चिड़चिड़ापन और अन्य परेशानियां (Symptoms of Sleeplessness ) महसूस होती हैं। अगर आपको भी ठीक से सोने में परेशानी होती है तो आप ट्राई कर सकते हैं ये तरीके-
स्लीप पैरालाइसिस क्या है, कैसे करें इससे बचाव
वेट लॉस के लिए नाश्ते में खाएं हेल्दी ओट्स, जानें ओट्स के अन्य फायदे और एक हेल्दी रेसिपी