... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : August 5, 2021 10:20 AM IST
Image credits by: कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए भूलकर भी न करें चूने का इस्तेमाल, जानें क्यों नहीं है चूना फायदेमंद
क्या आपमें कैल्शियम की कमी है? जरा सा हाथ-पैर हिलाने-डुलाने पर शरीर से कट-कट की आवाज आने लगती है? अगर ऐसा है तो आपके लिए जरूरी है कि शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा किया जाए। बहुत से लोग सोचते हैं कि चूना खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी दूर हो सकती है और चूना खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता। हालांकि चूने से शरीर को कैल्शियम प्राप्त होता है लेकिन मेडिकल साइंस इस तथ्य को मान्यता नहीं देती है। बहुत से लोग कैल्शियम की कमी को दूर करने के लिए अलग अलग तरीके अपनाते हैं लेकिन घर में किया जाने वाला ये एक नुस्खा शरीर से वाकई कैल्शियम की कमी को दूर कर सकता है।
जैसा ही कम सभी जानते हैं कि कैल्शियम एक प्रकार का मेटल है और किसी भी मेटल का अब्सोर्पशन यानि की अवशोषण शरीर द्वारा इनॉर्गेनिक फॉर्म में या तो नहीं होता या बहुत ही कम मात्रा में होता है। ऑर्गेनिक स्त्रोतों से प्राप्त कैल्शियम भी तकनीकी रूप से इनॉर्गेनिक ही होता है लेकिन शरीर इनका बेहतर अब्सोर्पशन कर पाता है।
चूना, जिसे मेडिकल की भाषा में कैल्शियम कार्बोनेटभी कहते हैं और जो दवाइयों में कैल्शियम दिया जाता है, उसमें कैल्शियम के चीलेट होते हैं। हाइड्रोजन आयन का कैल्शियम के साथ बॉन्ड होता है। ऐसे सप्लीमेंट पर ऑर्गेनिक कैल्शियम लिखा होता है। इस फॉर्म में कैल्शियम साईट्रेट ज्यादातर मिलते हैं।
साइट्रेट भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता हैं और यह पानी में ज्यादा घुलनशील होता है। इतना ही नहीं शरीर इसे अच्छी तरह अब्सोर्ब भी कर लेता है और इसके कंपाउंड्स में करीब 20 प्रतिशत कैल्शियम होता है। अधिकतर सप्लीमेंट कैल्शियम एस्कॉर्बेट और कैल्शियम ओर्टेट फॉर्म में भी आते हैं जिन्हें शरीर ज्यादा आसानी से अवशोषित कर लेता है।
बात अगर चूने से कैल्शियम प्राप्त करने की हो रही है तो बता दें कि एक और जहां शरीर इनॉर्गेनिक फॉर्म में चूना 4 से 20 प्रतिशत ही अवशोषित कर पाता है, वहीं ऑर्गेनिक फॉर्म में 45 प्रतिशत तक शरीर चूने को अवशोषित कर लेता है। ज्यादा चूना आप खा नहीं सकते क्योंकि यह करोसिव है और शरीर को नुकसान पहुंचाएगा। शरीर में कैल्शियम की कमीदूर करने के लिए चूना खाना विकल्प नहीं। इसे तंबाखू रगड़ने में ही इस्तेमाल करें। तंबाकू रगड़ने में ऑर्गेनिक कैल्शियम काम नहीं आएगा।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.