
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : April 25, 2025 12:30 PM IST
Side effects of rose water for skin: गुलाब जल को त्वचा की देखभाल के लिए एक प्राकृतिक टोनर और फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसमें एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन को साफ और ताजगी भरा बनाए रखते हैं। यह चेहरे की गंदगी हटाने, पोर्स को टाइट करने और स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है। गुलाब जल का नियमित इस्तेमाल त्वचा को ग्लोइंग बनाता है और चेहरे पर से थकान के असर को कम करता है। खास बात यह है कि यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए सुरक्षित होता है और इसका इस्तेमाल फेस पैक, क्लींजर या मेकअप रिमूवर की तरह भी किया जा सकता है। लेकिन हर चीज की एक सीमा होती है और यही बात गुलाब जल पर भी लागू होती है। अगर आप रोजाना जरूरत से ज्यादा गुलाब जल का इस्तेमाल करते हैं, तो यह फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं इसके 5 संभावित दुष्प्रभावों के बारे में।
गुलाब जल में सबसे प्रमुख तत्व होते हैं- फ्लैवोनॉइड, टैनिक एसिड और विटामिन सी, जो त्वचा को एंटीऑक्सीडेंट सुरक्षा प्रदान करते हैं। लेकिन गुलाब जल में मौजूद यहीं कुछ तत्व ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल होने पर त्वचा के नेचुरल ऑयल को खत्म कर सकते हैं, जिससे स्किन रूखी और बेजान हो सकती है। खासकर जिनकी स्किन पहले से ही ड्राई है, उनके लिए यह और भी नुकसानदेह हो सकता है।
गुलाब जल त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होता है आप जानते हैं, लेकिन कई बार गुलाब जल में प्रिजर्वेटिव्स और कृत्रिम खुशबू मिलाई जाती है, जो स्किन पर एलर्जी, खुजली या जलन पैदा कर सकती है। हालांकि जब यह कम मात्रा में इस्तेमाल में लाया जाता है तो आपको कोई परेशानी नहीं दिखते है, लेकिन फिर भी सेंसिटिव स्किन वालों को इससे खास सतर्क रहना चाहिए।
गुलाब जल का अधिक उपयोग त्वचा के नैचुरल पीएच लेवल को बिगाड़ सकता है, जिससे स्किन का संतुलन प्रभावित होता है। इससे त्वचा अधिक तैलीय या अत्यधिक रूखी हो सकती है। खासकर संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को इसका इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
ऑयली यानी मुंहासे और पिंपल्स से भरी त्वचा के लिए भी अधिक गुलाब जल का उपयोग नुकसानदेह साबित हो सकता है। अगर आपकी त्वचा ऑयली है और आप बार-बार गुलाब जल का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इससे स्किन के पोर्स बंद हो सकते हैं। बंद पोर्स में गंदगी और तेल जमा होकर पिंपल्स और ब्रेकआउट्स का कारण बन सकते हैं। इसलिए इसका संतुलित उपयोग जरूरी है।
लगातार और अधिक मात्रा में गुलाब जल का उपयोग त्वचा को अत्यधिक संवेदनशील बना सकता है। इससे स्किन पर रैशेज, जलन या खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही, त्वचा की रंगत में असमानता भी आ सकती है, जिससे चेहरे का नैचुरल ग्लो प्रभावित हो सकता है।
गुलाब जल का उपयोग हमेशा सीमित मात्रा में और विश्वसनीय, प्राकृतिक ब्रांड का ही करें। इसे सप्ताह में 2-3 बार टोनर के रूप में इस्तेमाल करना स्किन के लिए पर्याप्त होता है। यदि त्वचा पर कोई एलर्जी, जलन या रिएक्शन दिखाई दे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।