पटाखों से त्वचा जलने पर ऐसी गलतियां भूलकर भी न करें, अपनाएं ये घरेलू उपचार

पटाखों से जलने के बाद अक्सर लोग बर्फ का इस्तेमाल करते हैं जबकि ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इससे रक्‍त का थक्‍का बन सकता है जिससे रक्‍त संचार प्रभावित होता है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 5, 2018 3:19 PM IST

दिवाली हो और पटाखों की बात न हो, ऐसा तो हो नहीं सकता। हालांकि, प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए आप कोशिश करें कि इस बार कम से कम पटाखे छोड़ें। अब बच्चों और युवाओं का मन तो बिना पटाखों के मानता नहीं, फिर भी खुशियों और उल्लास भरे इस त्योहार में पटाखे बेहद ही सावधानी से छोड़ें। अक्सर सावधानी न बरतने के कारण कुछ लोगों के साथ हादसा हो जाता है। हानिकारक केमिकल्स से भरे पटाखों को फोड़ने से प्रकृति और पर्यावरण को तो नुकसान होता ही है, साथ इनसे निकलने वाली तेज आग और रोशनी कई बार लोगों को जला भी देती है। पटाखों की जलन अलग तरह की होती है इसलिए कई बार लोग इसे सामान्य समझकर गलतियां कर देते हैं। यदि आप गलती से पटाखों से जल भी जाएं, तो तुरंत इन आसान घरेलू उपचारों से इसका इलाज कर सकते हैं।

आजमाएं ये घरेलू उपचार

पानी का प्रयोग

व्यक्ति की त्वचा जहां जल गई है, वहां सबसे पहले ठंडा पानी डालें। हाथ-पैर जले हैं, तो उसे बाल्टी में डुबाकर थोड़ी देर रखें। फिर फौरन ही डॉक्टर से संपर्क करें।

इसे भी पढ़ें - दिवाली 2018 : यूं मनाएं सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल दिवाली

नारियल तेल

पटाखों से जलने पर बहुत तेज जलन और चुभन महसूस हो सकती है। ऐसे में जले हुए हिस्‍से पर नारियल का तेल लगाना फायदेमंद रहेगा। नारियल तेल से जलन कम होता है। अधिक जलने की स्थिति में नारियल तेल लगाने के बाद फौरन ही व्यक्ति को डॉक्टर के पास ले जाएं।

तुलसी की पत्तियों का रस

हल्का जला है, तो तुलसी की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बनाएं। उसे जले हुए स्थान पर लगाएं। तुलसी के पत्‍तों का रस फायदेमंद होता है। इससे त्वचा को शीतलता प्रदान होती है। दो-तीन दिनों तक तुलसी के पेस्ट या रस को लगाने से त्वचा पर दाग नहीं बनता है।

आलू और गाजर

आलू और गाजर का रस भी जलन में बहुत फायदेमंद है। जलने पर कच्चा आलू या कच्ची गाजर को पीसकर इसके पेस्ट को त्वचा पर लगाएं। इससे जलन में राहत मिलेगी और त्वचा पर दाग नहीं बनेंगे। ज्यादा जल जाने पर इसे लगाने के बाद तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

इसे भी पढ़ें- दिवाली में हानिकारक धुएं से यूं बचाएं अपनी कोमल त्वचा

ऐसी गलतियां न करें

- पटाखों से जलने के बाद अक्सर लोग बर्फ का इस्तेमाल करते हैं जबकि ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इससे रक्‍त का थक्‍का बन सकता है जिससे रक्‍त संचार प्रभावित होता है।

- फफोले पड़ने पर फोड़े नहीं। इससे संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है।

- रुई या कॉटन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए क्योंकि रुई जली हुई जगह पर चिपक सकती है जिससे जलन कम होने की बजाय और बढ़ जाती है।

- गंभीर रूप से जलने के बाद पीड़ित को पानी की बजाय ओआरएस का घोल दें।

- जली हुई त्वचा पर कपड़ा चिपक जाए, तो अलग करने की कोशिश न करें। डॉक्टर से संपर्क तुरंत करें। देर करने पर संक्रमण होने से घाव भी हो सकता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.