
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : December 25, 2023 10:16 AM IST
Kidney symptoms in urine: किडनी हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है और इसलिए इसे हेल्दी रखना बहुत ज्यादा जरूरी है। किडनी हमारे शरीर में कई महत्वपूर्ण काम करती है और अगर किसी कारण से किडनी काम करना बंद कर देती है या फिर काम करना कम कर देती है, तो इसका असर हमारे शरीर के कई अंगों पर पड़ता है। इसलिए अपनी किडनी के स्वास्थ्य खास ध्यान रखना जरूरी है। हेल्दी लाइफस्टाइल हैबिट्स अपनाना और सही खानपान ही आपकी किडनी को हेल्दी रखने के लिए काफी नहीं है। ये दोनों चीजें तो जरूरी हैं ही लेकिन साथ ही आपको अपनी किडनी से जुड़े किसी भी प्रकार की लक्षण की पहचान भी रखती है। वैसे तो किडनी में समस्या से जुड़े लक्षण शरीर के कई हिस्सों में दिखाई दे सकते हैं, लेकिन खासतौर पर आपके यूरिन में हुए बदलावों से आप इसकी बीमारी का अंदाजा लगा सकते हैं। चलिए जानते हैं, पेशाब में हुए लक्षणों से किडनी से जुड़ी बीमारियों के संकेत -
किडनी से जुड़ी समस्याएं जब गंभीर हो जाती हैं, तो उनके कारण पेशाब में खून जैसे लक्षण देखे जा कते हैं। कुछ लोग किडनी से जुड़े कुछ शुरुआती लक्षणों को इग्नोर कर देते हैं और बाद में उन्हें पेशाब में खून जैसे लक्षण ही दिखाई देते हैं। पेशाब का रंग ब्राउन होना उसमें खून का संकेत हो सकता है।
कई बार किडनी में किसी प्रकार की दिक्कत होने के कारण वह ठीक से काम करना बंद कर देती है, जिसे बार-बार पेशाब आने लगता है। अगर किसी व्यक्ति को कुछ दिनों से लगातार बार-बार पेशाब आने जैसी समस्याएं हो रही हैं, तो उसे जल्द से जल्द एक बार डॉक्टर से इस बारे में संपर्क कर लेना चाहिए।
पेशाब में धुंधलापन दिखना किडनी से जुड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है और गलती से भी इस लक्षणों को इग्नोर नहीं करना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति पेशाब में धुंधलेपन के इस लक्षण को इग्नोर करता है, तो बाद में उसे किडनी से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
अगर आपके पेशाब से बदबू आ रही है, तो यह भी किडनी से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है। खासतौर इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि जो लोग पानी कम पीते हैं, उनके पेशाब से अक्सर बदबू आती है। हालांकि, जो लोग पर्याप्त मात्रा में पानी पी रहे हैं और फिर भी उनके पेशाब से बदबू आती है, तो डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।
आपकी किडनी से जुड़ी समस्याओं का एक संकेत आपके पेशाब में झाग बनना भी हो सकता है। ऐसा आमतौर पर पेशाब में अमोनिया की मात्रा ज्यादा होना हो सकता है। दरअसल, जब किडनी से जुड़ी किसी बीमारी के कारण किडनी ठीक से काम करना बंद कर देती है, तो पेशाब में झाग बनने जैसेलक्षण देखे जा सकते हैं।
अगर आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं और फिर भी आपके पेशाब के रंग में बदलाव होता जा रहा है, तो यह किडनी से जुड़ी कई बीमारियों का संकेत हो सकता है। ऐसा आमतौर पर इसलिए होता है, जब आपकी किडनी ठीक से काम नहीं कर पाती है, तो उसके कारण पेशाब के रंग में बदलाव होने लगता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.