
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : April 21, 2026 6:05 PM IST
using phone on toilet seat risk of piles (This Image is Generated by Openai)
Sitting on The Toilet For Too Long Can Cause Hemorrhoids: बवासीर न सिर्फ एक शारीरिक बीमारी है, बल्कि यह मरीज को मानसिक और भावनात्मक रूप से भी प्रभावित कर सकती है। हम सब अच्छे से जानते हैं कि खराब खानपान, शराब पीना, स्मोकिंग करना और लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य बुरी आदतें जैसे एक्सरसाइज न करना आदि के कारण अक्सर बवासीर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन नई जनरेशन के साथ-साथ कुछ नई बैड हैबिट्स भी देखने को मिल रही हैं, जिनसे स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान और ज्यादा गंभीर हो सकते हैं। ऐसी ही एक आदत है घंटों तक टॉयलेट में बैठकर फोन का इस्तेमाल करना, जो कि आजकल की जनरेशन के लिए आम बात हो गई है। लेकिन ये सिर्फ आदत नहीं है, बल्कि एक बेहद बुरी आदत है जिससे कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है और उनमें से एक बवासीर है।
यंग जनरेशन में यह बहुत आम हो गया है और इसके पीछे कई अलग-अलग कारण है। कुछ लोग अपनी प्राइवेसी के डर से अपना फोन बाहर नहीं छोड़ना चाहते हैं, तो कुछ लोगों को टॉयलेट सीट पर बैठकर स्क्रॉलिंग करने में मजा आता है। वहीं साथ ही आजकल लोगों को फोन की इतनी बुरी लत लग चुकी है, कि वे टॉयलेट में 10-15 मिनट भी बिना फोन के नहीं रह सकते हैं और बोर होने लगते हैं। लेकिन उनकी यह आदत बवासीर जैसी बीमारियों के खतरे को बढ़ा रही है।
2025 में PLOS One Journal के द्वारा पब्लिश की गई एक स्टडी के अनुसार टॉयलेट में ज्यादा देर तक बैठे रहना और फोन चलाना बवासीर के खतरे बढ़ा सकता है। इस स्टडी को डॉ. चेतन रामप्रसाद और डॉ. व ऑथर ट्रिशा पेसरीचा द्वारा किया गया, जिसमें पाया गया कि जो लोग टॉयलेट में बैठकर फोन चलाते हैं, उनमें बवासीर का खतरा 46% तक बढ़ सकता है।
साथ ही में रिसर्च में यह भी पाया गया कि टॉयलेट में फोन ज्यादा चलाने के कारण होने वाली बवासीर का खतरा ज्यादा कम उम्र लोगों यानी यंग जनरेशन में होता है। ऐसा होने के पीछे का एक कारण यह भी है कि यंग जनरेशन ज्यादातर टॉयलेट में फोन का इस्तेमाल करती है और टॉयलेट सीट पर बैठ कर फोन चलाते समय ज्यादा टाइम स्पेंड करते हैं।
(और पढ़ें - महिलाओं को बवासीर क्यों होती है?)
हालांकि, ऐसा नहीं है कि बवासीर पैदा करने में सिर्फ टॉयलेट में फोन चलाने की आदत भी जिम्मेदार है। बल्कि, इसके साथ-साथ अन्य आदतें भी हैं, जो थोड़ा-थोड़ा करके रिस्क को बहुत ज्यादा बढ़ा देती हैं। इनमें आमतौर पर ज्यादा तला हुआ और मसालेदार खाना, एक्सरसाइज न करना, पर्याप्त पानी न पीना, स्मोकिंग और शराब की लत आदि भी प्रमुख हैं। अगर कोई व्यक्ति इनमें से किसी भी लाइफस्टाइल हैबिट का शिकार है और साथ ही में उसे टॉयलेट में फोन चलाने की आदत भी है, तो बवासीर का खतरा और ज्यादा बढ़ सकता है।
आपके लिए सबसे जरूरी सलाह यही है कि आपकी उम्र चाहे कम हो या ज्यादा, आपको अपने खानपान का खास ध्यान रखना होगा, नियमित रूप से पर्याप्त पानी पीना होगा, थोड़ी बहुत एक्सरसाइज करते रहना होगा और स्मोकिंग व ड्रिंकिंग जैसी आदतों से बचना होगा। आखिर में टॉयलेट जाते समय फोन न लेकर जाएं और सिर्फ 5 मिनट तक ही लगातार टॉयलेट में बैठे। अगर आप अपनी लाइफस्टाइल और डाइट को अच्छा बना लेते हैं, तो आपको रोजाना टॉयलेट में बैठने के लिए 5 मिनट की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और उससे भी कम समय में आपका पेट अच्छे से साफ हो जाएगा।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.