ज्यादा देर तक एक ही जगह बैठे रहना है सेहत के लिए खतरनाक, काम की मजबूरी में अपनाएं ये उपाय

अगर आपको भी लगातार बैठकर काम करना रहता है तो अपको कुछ खास उपायों को अपनाना चाहिए।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : September 3, 2018 6:47 PM IST

वर्तमान समय में जो जीवनशैली लोगों की बन रही है वह ज्यादातर बैठे रहने की ही है। लगातार बैठे रहना हेल्थ के लिए नुकसानदायक है। इस तरह के शोध कई बार आये हैं कि जो लोग ज्यादा देर तक बैठकर काम करते हैं उनमें हेल्थ की समस्याएं ज्यादा होती है।

जो लोग लंबे समय तक बिना ब्रेक के बैठे रहते है उनमें हार्ट की बीमारी, डायबिटीज, एंडोमेट्रियल और कोलन कैंसर होने का खतरा ज्यादा होता है। इंसान का शरीर अपने आपको पूरी तरह से स्थिर पाने की वजह से कुछ परेशानियों से गुजरता है जिसकी वजह से बीमारियों की संभावना बढ़ती है।

अगर आपको भी लगातार बैठकर काम करना रहता है तो अपको कुछ खास उपायों को अपनाना चाहिए। लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव ला कर बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं वो खास उपाय जो बैठकर काम करने वालों को करना चाहिए।

  1. अगर अपको रोजाना का काम बैठकर होता है और आप 8 से 9 घंटे लगातार बैठकर काम करते हैं तो आपको अपने डेली लाइफ में वर्कआउट और एक्सरसाइज को जरूर शामिल करना चाहिए। रोजाना एक्सरसाइज आपको फिजिकली फिट रखता है।
  2. कोशिश करें कि 30 मिनट से ज्यादा एक ही जगह पर न बैंठे।
  3. बैठने का तरीका सही रखें । गलत तरीके से बैठने के कारण पीठ दर्द की समस्या हो सकती है ।
  4. ऑफिस में काम करने पर लोगों की आदत हो जाती है वह अपनी चेयर से हटते नहीं हैं, लिहाजा आलस न करें।
  5. काम के बीच में छोटा-छोटा ब्रेक लेते रहें ।
  6. कंप्यूटर पर काम करते वक्त बार-बार पलकें झपकातें रहें ।
  7. इसीलिए एक ही जगह पर लगातार बैठना नहीं चाहिए थोड़ी थोड़ी देर पर उठकर टहलते रहना चाहिए । इससे गैस की प्रॉब्लम भी नहीं होगी ।
  8. बैठते समय पीठ सीधी रखें ।
  9. कंप्यूटर पर लगातार काम करने वालों को बीच-बीच में आंखों को भी आराम देना चाहिए ।
  10. वॉशरूम जाएं तो कोशिश करें कि आंखों को ठंडे पानी से धुल लें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source