... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : January 27, 2019 5:29 PM IST
Image credits by: साइनस इंफेक्शन के लक्षणों को कम करने में कुछ घरेलू उपाय। © Shutterstock.
साइनेसिस में सूजन और कंजेशन होने के कारण साइनस इंफेक्शन होता है। यह इंफेक्शन विभिन्न कारणों से हो सकता है जैसे बाहरी और आंतरिक एलर्जी, आहार संबंधी इंफेक्शन जैसे डेयरी उत्पाद, ग्लूटेन, और आर्टिफिशियल एडिटिव आदि। हालांकि इस इंफेक्शन को दूर करने के लिए एंटी-इंफ्लेमेट्री मेडिकेशन दिया जाता है और कुछ गंभीर मामलों में सर्जरी भी की जा सकती है। मेडिकेशन के लिए आप अपने डॉक्टर से संपर्क करें। साइनस को जड़ से खत्म करने के लिए आपको इसके लक्षणों को कम करना जरूरी है। इसके लक्षणों को कम करने में कुछ घरेलू उपाय कारगर होते हैं। जानें, इनके बारे...
ये भी पढें: आप साइनस से हैं पीड़ित, तो प्रतिदिन करें कुबेर मुद्रा, होगा लाभ
पानी खूब पिएं: बहुत सारा पानी, बिना शक्कर का जूस और गर्म चाय आदि पीना साइनस के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है। ये तरल पदार्थ बलगम को पतला करने में मदद करेंगे और इसे आपके साइनस से निकालने में मदद करेंगे। साथ ही इस दौरान आपको हाइड्रेटेड रहना भी जरूरी होता है इसलिए पानी की पर्याप्त मात्रा का सेवन करें। बेहतर होगा कि आप शराब, कैफीन और मीठे पेय पदार्थ पीने से बचें और साथ ही धूम्रपान का सेवन भी ना करें। ये सभी पदार्थ आपके तंत्र को डिहाइड्रेट कर देंगे, जिससे बलगम मोटा हो सकता है।
गर्म पानी से भाप लें: गर्म पानी में नीलगिरी या पेपरमिंट तेल की कुछ बूंदें मिलाकर भाप लेने से भी आप साइनस में होने वाले चिड़चिड़ेपन को कम कर सकते हैं। गर्म भाप बलगम को कम करने में मदद करता है। भाप लेते वक्त अपने चेहरे और सिर को एक तौलिये की मदद से ढक लें और गहरी सांस लें। आप बिना तेल का इस्तेमाल किए भी भाप ले सकते हैं।
ये भी पढें: केला खाकर पिएंगे गुनगुना पानी, तो बेली फैट और वजन दोनों हो जाएगा कम
हल्दी और अदरक की जड़: हल्दी की जड़ आम तौर पर खाना पकाने में एक सुगन्धित मसाले के तौर पर इस्तेमाल की जाती है। हल्दी में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं, साथ ही यह एक एटीऑक्सीडेंट भी है। हल्दी को अदरक की जड़ के साथ मिलाकर चाय बनाएं और इस गर्म चाय का सेवन करें। यह तरीका आपकी नाक के छेदों में म्यूकस को कम करने में मदद करता है और आपको अच्छा महसूस कराता है।
सेब का सिरका: दो या तीन चम्मच कच्चे और अनफिल्टर्ड सेब के सिरके को गर्म पानी या एक कप चाय में मिलाकर सेवन करें। इसके सेवन से अत्यधिक मोटे बलगम को निकालने में मदद मिलती है और आप साइनस के लक्षणों से राहत पा सकते हैं। आप इस चाय में स्वाद को बढ़ाने के लिए नींबू और शहद मिला सकते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.