
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : February 17, 2020 6:26 PM IST
सिंघाड़ा के फायदों के बारे में आप भी जानें यहां...© Shutterstock.
सिंघाड़ा (Water chestnut) एक जलीय सब्जी है, जो सर्दियों के मौसम में अधिक मिलता है। सिंघाड़ा गुणों की खान है, जिसे आप कच्चा, उबाल कर और इसका हलवा भी बनाकर खा सकते हैं। सिंघाड़े का आटा भी काफी हेल्दी होता है। इसमें कई पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं, जो कई रोगों से आपको दूर रखते हैं। जानें, सिंघाड़ा खाने के सेहत लाभ (Singhara Benefits in Hindi) क्या हैं…
– आंखों को स्वस्थ रखता है सिंघाड़ा, क्योंकि इसमें विटामिन बी 6 अधिक होता है। शरीर में विटामिन बी 6 की कमी नहीं होती है। विटामिन बी 6 आंखों की कुछ बीमारियों के साथ-साथ आयु से संबंधित मैकुलर अपघटन (Macular Degeneration) की शुरुआत को कम करने में मदद करता है।
– महिलाओं के लिए सिंघाड़ा बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि यह हार्मोनल बैलेंस और सेक्स हार्मोन को बढ़ाने में मददगार होता है।
सिंघाड़ा आपको क्यों खाना चाहिए.? जानें कच्चा सिंघाड़ा खाने के फायदे
– सिंघाड़े में मौजूद पोटैशियम ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। इस वजह से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इससे आप दिल के रोगों से भी बचे रहते हैं। सिंघाड़े के आटे से बनी चीजों को खाने से रक्तचाप कम रहता है। दिल की धड़कनें भी सामान्य रहती हैं।
– अस्थमा के मरीजों के लिए सिंघाड़ा बहुत फायदेमंद है। सिंघाड़े को नियमित रूप से खाने से सांस संबधी समस्याओं से भी आराम मिलता है। बवासीर होने पर भी इसका सेवन करना फायदेमंद होता है।
– प्रेग्नेंसी में सिंघाड़ा खाने से मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं। इससे गर्भपात का खतरा भी कम होता है। इसके अलावा सिंघाड़ा खाने से पीरियड्स की समस्याएं भी ठीक होती हैं।
– सिंघाड़ा शरीर को ऊर्जा देता है, इसलिए इसे व्रत के खाने में शामिल किया जाता है। इसमें आयोडीन भी पाया जाता है, जो गले संबंधी रोगों से रक्षा करता है और थायरॉइड ग्रंथि को सुचारू रूप से काम करने के लिए प्रेरित करता है।
– त्वचा और बालों की सेहत को भी दुरुस्त रखता है सिंघाड़ा। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण बैक्टीरिया को मारते हैं। मुंहासों की समस्या को कम करते हैं। सिंघाड़ा का पेस्ट बनाएं और इसमें नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। एक्जिमा दूर होगी।