सिंगर नेहा कक्कड़ ने 'इंडियन आइडल 12' के मंच से किया खुलासा, कहा इस गंभीर बीमारी से हूं परेशान

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 20, 2021 9:31 PM IST

Neha Kakkar Latest News: मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने पिछले साल अक्टूबर महीने में रोहनप्रीत सिंह (Rohanpreet Singh) के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं। उसके बाद से वे अपनी शादी को खूब एन्जॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर भी कई वीडियोज और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। नेहा आज भारत की मशहूर सिंगर्स में से एक गिनी जाती हैं। उनकी आवाज सुनकर हर युवा दिल झूम उठता है। फिलहाल नेहा ''इंडियन आइडल 12'' में बतौर जज की भूमिका निभा रही हैं। हाल ही में शो के दौरान कुछ ऐसी बातों का खुलासा नेहा ने किया है, जो लोगों को हैरान कर देगा। यह एपिसोड वीकेंड पर टेलीकास्ट किया जाएगा। नेहा इस एपिसोड में यह खुलासा करती दिखेंगी कि उनके पास नाम, शोहरत, पैसा, करियर, प्यार, परिवार सबकुछ है, लेकिन फिर भी वो काफी परेशान हैं। और इस परेशानी की वजह है चिंता यानी एंग्जायटी। यह एंग्जायटी उन्हें थायरॉइड की समस्या होने के कारण होती है।

नेहा कक्कड़ को है थायरॉइड की बीमारी

जी हां, नेहा कक्कड़ को थायरॉइड की समस्या है। इस बात का खुलासा उन्होंने इंडियन आइडियल के मंच पर किया, जब अनुष्का नाम की एक कंटेस्टेंट ने बताया कि उसे एंग्जायटी की समस्या रहती है। नेहा ने उस कंटेस्टेंट की बात सुनने के बाद कहा कि वह स्वयं एंग्जायटी से ग्रस्त हैं और थायरॉइड इसकी मुख्य वजह है। थायरॉइड रोग उन्हें काफी परेशान करता है, जिससे एंग्जायटी लेवल भी बढ़ जाती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source