Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य का किडनी फेल होने से निधन, जानें किडनी फेल होने के कारण

गायिका अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का शनिवार की सुबह किडनी फेल होने के कारण निधन हो गया। वह 35 साल के थे। आदित्य लंबे समय से किडनी से जुड़ी बीमारियों (Kidney disease) से जूझ रहे थे।

अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य का किडनी फेल होने से निधन, जानें किडनी फेल होने के कारण

Written by Anshumala |Updated : September 13, 2020 1:14 PM IST

Causes of kidney failure: गायिका अनुराधा पौडवाल (Anuradha paudwal) के बेटे आदित्य पौडवाल (Aditya paudwal passes away) का शनिवार की सुबह किडनी फेल होने के कारण (kidney failure) निधन हो गया। वह 35 साल के थे। आदित्य लंबे समय से किडनी से जुड़ी बीमारियों (Kidney disease) से जूझ रहे थे। संगीत जगत के कई हस्तियों ने सोशल मीडिया पर उनकी मौत पर शोक व्यक्त किया है।

गायक व संगीतकार शंकर महादेवन ने अपने सत्यापित फेसबुक पेज पर लिखा, "यह सुनकर हतप्रभ हूं! हमारे सबसे प्रिय आदित्य पौडवाल अब नहीं रहे। बस इस पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। इतना बेहतरीन संगीतकार है और कितना प्यारा इंसान। मैंने अभी दो दिन पहले उनके द्वारा बहुत ही खूबसूरत प्रोग्राम में गाना गाया था। बस इसे शब्दों में नहीं व्यक्त कर पा रहा हूं। लव यू भाई .. तुम्हें बहुत याद करूंगा।"

किडनी रोग होने के कारण (Causes of kidney disease)

किडनी रोग किसी को भी हो सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, पुरुषों के मुकाबले किडनी डिजीज महिलाओं को अधिक होती है, क्योंकि महिलाओं में यूटीआई अधिक होता है। इसके साथ ही कम पानी पीना, डायबिटीज भी गुर्दा रोग (causes of kidney disease) होने का कारण बनता है। अल्कोहल या शराब के सेवन से भी किडनी रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। कुछ लोगों में अधिक मात्रा में नमक के सेवन से भी यह समस्या हो जाती है।

Also Read

More News

किडनी फेल होने के कारण (Causes of kidney failure)

लगातार जब कोई व्यक्ति किडनी रोग से जूझ रहा हो, तो किडनी अपना काम करना धीरे-धीरे बंद कर देती है। इस अवस्था को क्रोनिक किडनी फेल (causes of kidney failure in hindi) कहते हैं। किडनी डिजीज होने पर जब सभी इलाज असफल हो जाएं, तो लास्ट स्टेज में किडनी फेल हो जाता है। इससे व्यक्ति की मौत हो जाती है। गुर्दा (Kidney) सही से काम नहीं करती, उस स्थिति में शरीर से टॉक्सिन पदार्थ और लिक्विड की मात्रा अधिक बढ़ जाती है और वे बाहर नहीं निकल पाते हैं। किडनी रोग के लक्षण भी जल्दी नजर नहीं आते, इस वजह से भी किडनी फेल होने की संभावना बढ़ जाती है। जब किडनी लगभग 75 फीसदी काम करना बंद कर देती है, तो शरीर में किडनी डिजीज के लक्षण पता चलते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर

डायबिटीज टाइप 1 और 2

पेशाब आने में समस्या

क्रोनिक किडनी डिजीज

मलेरिया (Causes of kidney failure)

कुछ दवाओं का सेवन

हेरोइन या कोकेन जैसे मादक पदार्थों का सेवन

किडनी पर कोई तेज चोट लगना

किडनी फेल होने के लक्षण (Kidney failure symptoms)

शरीर में खून की कमी होना

पेशाब में खून आना, पेशाब कम होना

हाई ब्लड प्रेशर, थकान, अनिद्रा

भूख ना लगना (Symptoms of kidney failure)

मांसपेशियों में दर्द व ऐंठन

पेशाब में प्रोटीन की मात्रा अधिक आना

वजन बढ़ना या कम होना

सिरदर्द होना, जी मिचलाना

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

महिलाओं में किडनी रोग पुरुषों की तुलना में क्यों होता है अधिक ? किडनी रोग से कैसे करें बचाव

About the Author

... Read More